{"_id":"7745d8583e69cbae70d9cd72819d5ece","slug":"another-ias-officer-transfered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के एक और अधिकारी रुखसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के एक और अधिकारी रुखसत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 23 Aug 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में एक वजीर हैं जो वजीर-ए-आला की भी नहीं सुनते। नीचे वालों की बिसात ही क्या।
विज्ञापन
वजीर की एक क्वालिटी है कि मन में जो आया, वह पूरा होना चाहिए।
काम चाहे जायज हो या नाजायज, उसे पूरा कराने के लिए दबाव बनाने लगते हैं।
कई अधिकारी अपनी कलम फंसाकर वजीर की इच्छा पूरी करने से कतराते हैं। ऐसे अधिकारियों को वजीर के साथ काम करने में अक्सर दिक्कत आती है।
इस कारण वे वजीर के साथ काम करने से कतराने लगते हैं। उनके विभाग के अब तक आधा दर्जन अधिकारी उन्हें छोड़कर जा चुके हैं।
अधिकारी वजीर से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले लंबी छुट्टी पर जाते हैं और बाद में विभाग बदलवाकर नई जगह जॉइन कर लेते हैं।
हाल ही में वजीर के विभाग के एक और महत्वपूर्ण अधिकारी उनसे आजिज आकर लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। वे भी अपना विभाग बदलवाने की जुगत में लग गए हैं।