{"_id":"5c11f30cbdec22419d12c69b","slug":"another-cut-off-for-sipahi-bharti-to-be-issued-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती : बाकी बचे 16 हजार पदों के लिए 40 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती : बाकी बचे 16 हजार पदों के लिए 40 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही भर्ती 2018 के लिए 41,520 में से लगभग 16 हजार पद शेष रह गए हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दोबारा कटऑफ सूची बृहस्पतिवार या शुक्रवार को जारी कर सकता है। इस बार बचे पदों के मुकाबले ढाई गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि पहली कटऑफ सूची जारी कर लगभग 62 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से लगभग 26 हजार अभ्यर्थी ही निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर सके।
विज्ञापन
शेष बचे पदों के सापेक्ष इस बार ढाई गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। यानी लगभग 16 हजार पदों के लिए 40 हजार और अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि कटऑफ सूची जारी करने के साथ ही अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा के लिए जगह, तारीख और समय बताया जाएगा।