फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another chance for 87 poor ineligible for PM housing

Lucknow News: पीएम आवास के अपात्र 87 गरीबों को एक और मौका

Thu, 18 May 2023 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 18 May 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
Another chance for 87 poor ineligible for PM housing
रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए चिन्हित 87 लोगों को जांच के बाद अपात्र घोषित कर दिया गया है। हालांकि डूडा की ओर से सभी को एक और मौका दिया गया है। संबंधित नगर निकायों में शिकायत दर्ज कराकर जांच कराकर अपनी पात्रता को साबित कर सकते हैं। एक सप्ताह में पात्रता दर्ज न करा पाने पर आवास के लिए नाम सूची से हटा दिया जाएगा। डूडा के परियोजना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नगर पालिका में 55, नगर पंचायत डलमऊ में 11 ऊंचाहार में 10, सलोन में दो और परशदेपुर में एक लाभार्थी को अपात्र घोषित किया गया है। शासन की मंशा पर पात्रता सिद्ध करने के लिए संबंधितों को एक मौका दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर संबंधित निकायों से संपर्क करके दोबारा पात्रता की जांच करवा सकते हैं। यदि पात्र पाए गए तो आवास मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed