फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another case of fraud of 11.60 lakh registered against Ansal company in name of villa

Lucknow: अंसल कंपनी पर ठगी का एक और केस, विला के नाम पर 11.60 लाख ऐंठने का आरोप; अब तक दर्ज हो चुके 279 मामले

Fri, 22 Aug 2025 04:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 04:06 PM IST
सार

अंसल कंपनी पर ठगी का एक और केस दर्ज किया गया है। इस बार पीड़िता ने विला के नाम पर 11.60 लाख की उगाही करने का आरोप लगाया है। असंल पर अब तक कुल 279 मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Another case of fraud of 11.60 lakh registered against Ansal company in name of villa
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ 11.60 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर दर्ज हुई है। अधिकारियों व कर्मियों पर विकासनगर निवासी नीलम मिश्रा से विला के नाम पर ठगी करने का आरोप है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 279 हो गई है।

विज्ञापन


नीलम के मुताबिक, वर्ष 2018 में उन्होंने अंसल कंपनी से संपर्क किया था। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें विला का बुकलेट दिखाया था। पसंद आने पर उन्होंने विला बुक करा दिया था। भुगतान 13 किस्तों में होना था। नीलम ने किस्तों में 11.60 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। 

विज्ञापन

सिर्फ आश्वासन मिलता रहा

बची हुई किस्तें विला का निर्माण होने पर देने की बात तय हुई थी। मगर, अभी तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है। पीड़िता ने कंपनी के कई चक्कर काटे, मगर हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। परेशान नीलम ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed