{"_id":"5c276a17bdec2256c66bbed0","slug":"another-blast-in-ramsanehighat-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में मकान के पास फिर हुआ विस्फोट, हादसे में अब तक जा चुकी है चार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में मकान के पास फिर हुआ विस्फोट, हादसे में अब तक जा चुकी है चार की जान
Sat, 29 Dec 2018 06:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Dec 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव धारुपुर में उसी मकान के पास एक बार फिर से विस्फोट हो गया जहां चार दिन पहले हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई थी।
दरअसल, घटनास्थल पर पुलिसकर्मी शनिवार को मलबा हटा रहे थे। इस दौरान विस्फोट होने से जेसीबी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हालांकि, कोई भी घायल नहीं हुआ है लेकिन विस्फोट से वहां मौजूद पुलिस कर्मी सहम गए। इसके बाद प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए मलबा हटाने का काम जारी रखा।
आपको बता दें कि 25 दिसंबर को यहां हुए धमाके में आतिशबाज हसीब का दो मंजिला मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। आसपास के करीब 20 घरों की दीवारें व छत ढह गई थीं। चार लोगों की मौत के अलावा करीब 12 लोग घायल हो गए थे।