फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another accused arrested for occupying the house of Major's daughter

Lucknow News: मेजर की बेटी का मकान कब्जा करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for occupying the house of Major's daughter
लखनऊ। इंदिरा नगर-ए ब्लॉक स्थित दिवंगत मेजर विपिन चंद्र भट्ट के मकान पर फर्जी दस्तावेज के जरिये कब्जा करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाराणसी के रामनगर निवासी सत्यम पांडेय सरगना बलवंत का मददगार है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह के मुताबिक, सत्यम यहां अर्जुनगंज में ओमेक्स अपार्टमेंट में रहता था। वह लंबे समय से राजधानी में रह रहा था, जिसे यहां के बारे में काफी जानकारी थी। वह गिरोह में शामिल साथियों को खाली मकान के बारे में जानकारी देता था। आरोपी की कई विभागों के अधिकारियों से जान-पहचान थी। पुलिस ने इससे पहले सरगना चंदौली के सय्यद राजा मड़ई निवासी बलवंत यादव और दाउदपुर निवासी मनोज यादव को गिरफ्तार किय था।
विज्ञापन


इस मामले में चंदौली के ही शिव जियावन, सोनू, राजीव और एक अज्ञात की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मेजर की दिव्यांग बेटी ने मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है मामला

अंजना भट्ट के पिता बिपिन चंद्र भट्ट सेना में मेजर थे। इंदिरानगर में ए-418 उनका मकान है। करीब 30 साल पहले बिपिन का निधन हो गया था। उनके एक बेटे व एक बेटी की भी मृत्यु हो चुकी है। सिर्फ अंजना ही परिवार में बची हैं। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। पिछले आठ वर्षों से वह निर्वाण रिहैब सेंटर में रहती हैं। वहीं उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को सीएम से मिलकर उन्होंने मकान पर कब्जा करने की शिकायत की थी। 24 घंटे के भीतर अंजना को मकान पर कब्जा दिलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article