फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anoop jaluta musical evening in lucknow.

अनूप की 'लागी लग्न' पर मुग्ध हुआ शहर

Thu, 09 Oct 2014 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Oct 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
anoop jaluta musical evening in lucknow.

तबले, गिटार और हारमोनियम की संगत संग बुधवार की शाम भजन सम्राट अनूप जलोटा ने यादगार बनाई। कभी भजनों संग तो कभी गजलों संग अपने चाहने वालों का दिल खुश कर तालियां लूटी।

विज्ञापन


सरगम कल्चरल सोसाइटी की ओर से दिवंगत सिन्नू महाराज नृत्याचार्य की याद में सजे पांचवें आयोजन को भजन सम्राट की अदाओं ने यादगार बनाया। गोमतीनगर के संत गाडगे जी प्रेक्षागृह में हुए रंग दे चुनरिया.. को सुनने के लिए हॉल भी खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन


दुर्गा स्तुति और आराधना नृत्य पर प्रस्तुति के बाद भजन सम्राट ने शाम की शुरुआत ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन... से की।

भजन खत्म हुआ तालियां गूंजी तो मन्ना डे का जिक्र छिड़ने पर उनके गाये कस्में वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या... सुनाया।

किसकी जुर्रत जो हमसे लखनऊ छुडा़ए..

anoop jaluta musical evening in lucknow.

सवा घंटे से भी अधिक समय से मंच से भजनों की सरिता बहाने के दौरान लोगों से रूबरू होते रहे भजन सम्राट ने अपनी हाजिरजवाबी से भी दिल जीता।

कार्यक्रम पर लोगों के हम फिदा-ए-लखनऊ संवाद पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि है किसमें जुर्रत जो हमसे छुड़ाये लखनऊ... से दिल जीता।

मंच से गाने के दौरान अपने चाहने वालों से गायन में संगत करवा रहे अनूप ने सुरों को साधने की कोशिश के बीच वाय दिस कोलावरी दी... सुनाकर माहौल में ठहाके गुंजवाये।

हारमोनियम की बढ़ती बीट्स पर मेरे मन में राम तन में राम, रोम रोम में राम रे... भजन पर ही उनकी गिटार संग जुगलबंदी ने मन मोह लिया।

गजलों की फरमाइश हुई तो उन्हें जगजीत याद आए और पूरे हॉल में होंठों से छू लो तुम... की छटा बिखर गई।

गजलों की महफिल को जवां किया उनकी गाई एक और गजल तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो, क्या गम है जिसको छिपा रहे हो... ने।

उन्होंने अच्युतं केशवम्, कृष्ण दामोदरं... सुनाने के बाद ही विदाई ली। तबले पर रत्नेश मिश्रा, गिटार पर राकेश और गायन में कंचन ने संगत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed