फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anoop jalota says he never go to pakistan

अनूप जलोटा बोले, मैं कभी भी पाकिस्तान नहीं जाऊंगा

Fri, 30 Oct 2015 10:19 AM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
anoop jalota says he never go to pakistan

सीमा पार से लगातार हो रही हिमाकतों से आहत भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने कहा कि बाबा के दर पर एलान करता हूं कि मैं कभी पाकिस्तान नहीं जाऊंगा, जिसे सुनना हो वह इंडिया आकर सुने। कहा कि संगीत व राजनीति को आपस नहीं जोड़ना चाहिए। संगीत जोड़ने का काम करता है और राजनीति तोड़ने का।

विज्ञापन


देवा महोत्सव में शिरकत करने आए अनूप जलोटा ने पत्रकारों से कहा कि गुलाम अली के प्रोग्राम पर रोक लगाने का तरीका गलत था। सभी ऑडिटोरियम (जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं) को सूचित कर देना चाहिए कि अगर ऐसा कोई कार्यक्रम होगा तो तोड़फोड़ होगी।
विज्ञापन


अगर यह एलान करा दिया जाए तो ऐसे कार्यक्रम नहीं होंगे। संगीत के सवाल पर कहा कि वक्त बदलने के साथ ही समाज में बड़ा बदलाव आ गया है। भजन के करीब दस टीवी चैनल हैं गजल का कोई चैनल नहीं है। कहा कि गजल सम्राट जगजीत सिंह की गजलों को लोगों ने समझा क्योंकि वह सरल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैंने उद्धव ठाकरे से कहा मुझे भी बैन कर दो'

anoop jalota says he never go to pakistan

गीत व भजन के सवाल पर कहा कि भजन में आनंद की अनुभूति होती है और यह भक्ति के लिए होता है जबकि गीत फिल्मों के लिए। राजनीति पर चुटकी लेते हुए भजन सम्राट ने कहा कि गुलाम अली के महाराष्ट्र में वैन लगाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने यहां बुला लिया।

मुझसे रहा नहीं गया और मैंने उद्धव ठाकरे को फोन कर कहा कि मुझे भी वैन कर दो तो मेरी डिमांड बढ़ जाएगी। भजन सम्राट ने बताया कि बम ब्लास्ट के समय गुलाम अली के साथ कई प्रोग्राम थे, बम ब्लास्ट के बाद मैंने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed