{"_id":"5bd16ad1bdec22693257b4b1","slug":"animal-like-leopard-was-seen-in-iim-campus-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम में दिखा तेंदुए जैसा वन्यजीव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम में दिखा तेंदुए जैसा वन्यजीव, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित आईआईएम संस्थान परिसर में बुधवार सुबह हिंसक देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। छात्रों के साथ आईआईएम स्टाफ ने वन्य जीव के तेंदुआ होने की आशंका जताते हुए वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने घंटों तक इलाके में छानबीन की, लेकिन कोई वन्यजीव नजर नहीं आया।
विज्ञापन
डीएफओ लखनऊ मनोज सोनकर ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे इसकी सूचना मिली थी। इस पर फॉरेस्टर मनोज गौतम की टीम ने इलाके में छानबीन की। परिसर के एक हिस्से में घने पेड़ होने और जमीन पर घास होने के कारण वन्यजीव के पगचिह्न नहीं मिले।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की, लेकिन कुछ नहीं दिखा। वन अधिकारी ने बताया कि परिसर की बाउंड्री और उस पर लगे कटीले तार की बाड़ के चलते लगभग 12 फीट की ऊंचाई है। ऐसे में किसी वन्यजीव के बाहर से भीतर आने या भीतर से बाहर जाने में होने वाली मुश्किल को देखते हुए टीम पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन