फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Animal hospital worth Rs 3 crore built Khargapur all helpless animals get treatment facility

Lucknow News: खरगापुर में तीन करोड़ से बनेगा पशु अस्पताल, बेसहारा जानवरों का होगा इलाज; टेंडर जारी

Tue, 17 Jun 2025 01:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 01:01 PM IST
सार

लखनऊ नगर निगम गोमती नगर के खरगापुर में तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक एनिमल केयर सेंटर बनाएगा। यहां गाय, कुत्ते व अन्य बेसहारा जानवरों को इलाज की सुविधा मिल सकेगी। 

विज्ञापन
Animal hospital worth Rs 3 crore built Khargapur all helpless animals get treatment facility
एनिमल केयर सेंटर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निराश्रित गायों, कुत्तों व अन्य पशुओं के इलाज के लिए नगर निगम गोमती नगर के खरगापुर में एनिमल केयर सेंटर बनाने जा रहा है। यह एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण पर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।

विज्ञापन


शहर में निराश्रित पशुओं के इलाज के लिए अभी नगर निगम के पास अलग से कोई अस्पताल नहीं है। अभी चोटिल गायों का इलाज कान्हा उपवन में किया जाता है। यहां बेसहारा गायें भी रखी जाती हैं, लेकिन कुत्तों के इलाज को लेकर अभी कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन


इंदिरा नगर इलाके में आने वाले जरहरा इलाके में नगर निगम का एक पशु चिकित्सालय तो है, लेकिन वहां सिर्फ कुत्तों की नसंबदी की जाती है। घायल और चोटिल कुत्तों के इलाज की अलग से व्यवस्था नहीं है। इसे देखते हुए नगर निगम अब एनिमल केयर सेंटर बनाने जा रहा है। इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Weather Update: प्रदेश में आज से प्री मानसून बारिश, कल से भारी बरसात की संभावना; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

सभी बेसहारा पशुओं को मिलेगा इलाज

नगर निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल मिश्रा ने बताया कि एनिमल केयर सेंटर में सभी बेसहारा पशुओं का इलाज किया जाएगा। इनमें खासकर गायें, कुत्ते आदि शामिल हैं। अभी नगर निगम के पास ऐसी व्यवस्था नहीं है, मगर शिकायतें बहुत आती हैं। इसके निर्माण की योजना पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के समय ही बनी थी, जिस पर अब काम शुरू होगा।

ये भी पढ़े- UP Electricity News: UP में 13 रुपये प्रति यूनिट हो सकती है बिजली, 40 से 45 फीसदी बढ़ोतरी का दिया गया प्रस्ताव

एनिमल केयर सेंटर के निर्माण से होगी आसानी

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि अभी एक निजी संस्था एल्डिको ग्रीन काॅलोनी में बेसहारा पशुओं के इलाज को लेकर कुछ काम कर रही है, मगर शिकायतें ज्यादा आती हैं। ऐसे में नए एनिमल केयर सेंटर के निर्माण से पशुओं के इलाज में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed