{"_id":"60c460b08ebc3eb6015ed874","slug":"anil-yadav-joins-congress-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव कांग्रेस में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने दिलाई सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव कांग्रेस में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने दिलाई सदस्यता
Sat, 12 Jun 2021 02:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:55 PM IST
सार
यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी दलों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शनिवार को सपा के पूर्व प्रवक्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए अनिल यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता कराह रही है। बेरोजगारी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
सरकार इन सब चीजों से ध्यान हटाकर आइस पाइस खेल रही है। वहीं, अदिति सिंह के बयान कि योगी मेरे राजनीति गुरू हैं पर उन्होंने कहा कि अदिति सिंह के खिलाफ याचिका दायर है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि यूपी में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को गुमराह कर रहे हैं।