फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anil said Congress dream is to ensure participation of every class in every post

UP News: भागीदारी न्याय महासम्मेलन में अनिल बोले- हर पद पर हर वर्ग को भागीदारी दिलाना कांग्रेस का सपना

Mon, 16 Jun 2025 01:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 01:27 PM IST
सार

ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने कहा कि ओबीसी विभाग कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचा रहा है। हर पद पर हर वर्ग को भागीदारी दिलाना ही कांग्रेस का सपना है। 

विज्ञापन
Anil said Congress dream is to ensure participation of every class in every post
कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की तरफ से भागीदारी न्याय महासम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें शामिल होने ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश में 90 फीसदी आबादी के लोग अभी तक उच्च पदों पर नहीं पहुंच पाए हैं। सुप्रीम कोर्ट में 34 जज होते हैं। आजादी के बाद से करीब 500-700 लोग जज बन चुके हैं। सवाल यह है कि इसमें कितने एसी-एसटी, ओबीसी समुदाय के हैं? यदि वे यहां तक नहीं पहुचे तो इसकी कुछ तो वजह होगी। इन्हीं वजह को दूर करके जाति व धर्म के लोगों को हर पद के योग्य बनाना ही कांग्रेस का सपना है।

विज्ञापन


अनिल ने आगे कहा कि हर जाति के व्यक्ति को हर संवर्ग के पद तक पहुंचाने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी संघर्ष कर रही हैं। सामाजिक समरसता के लिए जातिगत दुराग्रह को खत्म करना होगा। 
विज्ञापन


समतावादी समाज की स्थापना करनी होगी। सभी को भागीदारी देनी होगी। भाजपा सरकार ने सामाजिक तानाबाना छिन्न भिन्न कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस सभी राज्यों में नए सिरे से प्रयास कर रही है। कांग्रेस की सियासी स्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक सर्वे रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि कांग्रेस का वोटबैंक निरंतर बढ़ रहा है। पार्टी तेलंगाना मॉडल को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है तेलंगाना मॉडल

तेलंगाना मॉडल यानी एसईईईपीसी (सामाजिक, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक, राजनीतिक, जाति ) सर्वे। इसके लिए कमेटी बनाई गई है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुदर्शन रेड्डी, कांचा इलैया, डेटा साइंटिस्ट और प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रमुख प्रवीण चक्रवतीं आदि शामिल हैं। ये सब मिलकर उस डेटा का अध्ययन कर रहे है जिसके मुताबिक नीतियों तैयार की जा रही हैं। यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है जिसे बेहतर बनाने का क्रम चलता रहेगा।

यूपी में कांग्रेस की स्थिति में होगा सुधार

यूपी में कांग्रेस की स्थिति में सुधार हो रहा है। लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। ओबीसी विभाग सिर्फ नेता नहीं बल्कि एक्टिविस्ट को जिम्मेदारी दे रही है। ओबीसी की सभी जातियों को संगनात्मक ढांचे से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश की मुख्य कमेटी में भी इसकी झलक दिखेगी। जिन दिन हम भाजपा के झूठ को उजागर कर लेंगे उसी दिन उसका सफाया हो जाएगा। वक्त जरूर लग रहा है, लेकिन बदलाव होगा। आने वाला समय कांग्रेस का है।

जातिगण जनगणना की जरूरत क्यों?

जातिगत जनगणना से यह पता चल सकेगा कि किस वर्ग की क्या स्थिति है? फिर उसके उत्थान के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। इसी तरह भारतीय संविधान ने कुछ अधिकारों की गारंटी दी है, लेकिन इसके बारे में सबको पता नहीं। यही वजह है कि कांग्रेस ने लोगों में जागरूकता लाने के लिए संविधान सभा का आयोजन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed