{"_id":"2ed288aed02d98cb69cee5a5fb682323","slug":"anil-kapoor-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं तो एक घोड़ा हूं, बस ट्रैक पर दौड़ना जानता हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं तो एक घोड़ा हूं, बस ट्रैक पर दौड़ना जानता हूं'
नीरज 'अम्बुज'/लखनऊ
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता अनिल कपूर रविवार को शहर में थे। वह अपने धारावाहिक 24 के प्रमोशन के सिलसिले में होटल ताज में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
यह शो 4 अक्टूबर से हो रहा है। बातचीत में अनिल बताया कि फिलहाल तो वह इस धारावाहिक में ही बिजी हैं। शूटिंग से फ्री होने के बाद वेलकम की सीक्वेल ‘वेलकम बैक’ में काम करेंगे।
विज्ञापन
फिर सलमान खान के साथ 'नो एंट्री' के सीक्वेल ‘नो एंट्री में एंट्री’ कर रहा हूं। इसके अलावा 'मिस्टर इंडिया' के रीमेक में मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।
इसके बाद राजकुमार संतोषी के निर्देशन में विभाजन पर बन रही फिल्म में सिकंदर मिर्जा का किरदार भी वह निभाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म नाटक ‘जिस लाहौर नहीं देखया वो जमिया नहीं’ पर आधारित है।
विज्ञापन
हंसना है जरूरी
तभी एक सवाल आया, 54 के हैं लेकिन इतने फिट कैसे रखते हैं खुद को? कितना एक्सरसाइज करते हैं?अनिल ने हंसते हुए जवाब दिया, एक्सरसाइज! बहुत से लोग एक्सरसाइज करते हैं, ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं लेकिन हार्ट अटैक उनको भी आता है और उनकी मौत हो जाती है।
उन्होंने बताया कि वह हमेशा हसंते रहते हैं इसलिए फिट रहते हैं। पॉजिटिव रहना उन्हें पसंद है।
अनिल यह भी कहते हैं कि अपने से सुपीरियर और इंटेलिजेंट लोगों के साथ उठने-बैठने से मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की उनकी कोशिश होती है। और इस वजह से उन्हें फिजिक पर ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।
अभी तो पर्दा और छोटा होगा!
बड़े पर्दे से छोटे पर्दे पर आने के बारे में अभिनेता कहते हैं कि 24 की कहानी छोटे पर्दे के लिए ही बनी है। जिसे फिल्म में नहीं दिखाया जा सकता। बिंदास स्टाइल में कहते हैं कि क्या बड़ा, क्या छोटा पर्दा।
अभी तक आपके मोबाइल तक पहुंचना है। वक्त दूर नहीं है जब धारावाहिक मोबाइल फोन पर देखे जाएंगे।
टीवी के बारे में कहा कि फिल्में तो ग्लोबल हुई हैं, लेकिन टीवी के मामले में तरक्की बाकी है। इसके ग्लोबल बनाना होगा। जबकि अभी धारावाहिकों की सोच भारतीय दर्शकों तक ही सीमित है।
नम्बर वन से बेहतर है 360 डिग्री
सोनम कपूर के बारे में पूछने पर अनिल ने बताया कि बीती रात ही उससे बात हुई। समझाया कि नम्बर वन की फिराक में कभी मत पड़ना। हमेशा 360 डिग्री घूमने के बारे में सोचना चाहिए। यानी करिअर से इतर असल जिंदगी में अच्छा इंसान और फैमिली, रिलेशनशिप को समय देना।
‘बहुत पुराना चावल हूं’
धारावाहिक 24 में मुख्य किरदार एक ऐसे राजनेता की जान बचाना चाहता है जो भावी प्रधानमंत्री का उम्मीदवार है। धारावाहिक राजनीतिक दल या नेता से प्रेरित के बारे में पूछने पर पहले ‘मजनू भाई’ ने घुमावदार जवाब दिया।
फिर जब एक साथ कुछ और सवाल हुए तो बोले मैं भी पुराना चावल हूं। मोदी या राहुल में से किसे प्रधानमंत्री के तौर पर देखते हैं, पर उन्होंने कहा कि ‘जो भी बनेगा वह देश की तरक्की करेगा’।
राजनीति में आने के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं नहीं सोचता। ‘मैं घोड़ा हूं...सिर्फ ट्रैक पर दौड़ता हूं’। यही कारण है निर्देशन और राजनीति में नहीं आना चाहता।