फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   angry sp leaders stop vidhan sabha proceedings

नाराज सपा व अन्य विपक्षी सदस्यों का विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Tue, 12 Feb 2019 08:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 12 Feb 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
angry sp leaders stop vidhan sabha proceedings
यूपी विधान परिषद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल का ज्यादातर हिस्सा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अमौसी एअरपोर्ट पर प्रयागराज जाने से रोकने के खिलाफ सपा व अन्य विपक्षी दलों के हंगामे की भेंट चढ़ गया। इससे सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। सदन व्यवस्थित न होने पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने हंगामे के बीच आवश्यक विधायी कामकाज की औपचारिकता पूरी कराई और करीब पौने एक बजे कार्यवाही बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी। हंगामे से वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट पर चर्चा भी नहीं हो सकी।

विज्ञापन


सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नकाल में सदस्यों के तीसरे सवाल पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना जवाब दे ही रहे थे कि सपा के नरेंद्र वर्मा व शैलेंद्र यादव ललई ने इलाहाबाद विवि के छात्रसंघ के कार्यक्रम में जाने से अखिलेश को अमौसी एअरपोर्ट पर रोकने का मामला उठा दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने सपा सदस्यों से मंत्री का जवाब पूरा हो जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


लेकिन सपा सदस्य देखते ही देखते ‘वेल’ में पहुंच गए सरकार पर लोकतंत्र का गला घोटने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। अध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में सदस्य प्रश्न न कराकर लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं और वेल में रहकर लोकतंत्र की सेवा कैसे हो रही है? लेकिन सपा सदस्यों पर अध्यक्ष की बातों का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस दौरान बसपा व कांग्रेस सदस्य अपनी सीटों पर बैठे रहे। करीब 11.25 बजे अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद स्थगन 12.20 बजे तक और फिर 10 मिनट तक बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े 12 बजे कार्यवाही फिर शुरू होने पर अध्यक्ष ने सदस्यों से सीट पर पहुंचकर अपनी बात रखने की अपील की, लेकिन सपाई जोर-जोर नारेबाजी करने लगे। इस बार बसपा और कांग्रेस सदस्य भी सपा के साथ वेल में पहुंच गए। अध्यक्ष ने कहा कि सदन में धरना लोकतंत्र का हिस्सा नहीं है। इस पर विपक्षी नहीं माने तो हंगामे के बीच ही एजेंडे से जुड़ी विधायी कार्यवाही पूरी कराई गई और 12.48 बजे सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका से प्रयागराज जाने से रोके गए अखिलेश : खन्ना

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच कहा कि विपक्ष सिर्फ हो-हल्ला मचाना चाहता है, सदन नहीं चलाना चाहता। उन्होंने विपक्षी सदस्यों के आरोपों पर कहा कि सपा के सवाल पर रिपोर्ट मंगा ली गई है। प्रयागराज के डीएम ने रिपोर्ट भेजी है कि  इलाहाबाद विवि में छात्रों के बीच मनमुटाव है। विवि ने राजनीतिक लोगों के कार्यक्रम को शामिल न होने के लिए लिखा है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के प्रयागराज जाने से शांति-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अखिलेश को प्रयागराज न जाने के संदर्भ में सोमवार को ही जानकारी दे दी गई थी। पूर्व में संवैधानिक पद रहने के बावजूद उन्होंने इस सूचना को नजर अंदाज किया, जबकि कानून का पालन करना उनकी भी जिम्मेदारी है। प्रयागराज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी जरूरी है, सरकार कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed