फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Angry people burnt effigy of Wasim Rizvi by commenting on Quran

कुरान पर टिप्पणी से गुस्साए लोगों ने वसीम रिजवी का फूंका पुतला

Sun, 14 Mar 2021 10:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 14 Mar 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Angry people burnt effigy of Wasim Rizvi by commenting on Quran
वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वसीम रिजवी द्वारा कुरान के प्रति की गई टिप्पणी से खैराबाद के मुस्लिम समाज के लोग आक्रोशित हो गए। अपना गुस्सा जाहिर करते हुए रिजीव का पुतला फुंका और कार्रवाई की मांग की है। खैराबाद में दरगाह बड़े मखदूम साहब रहमतुल्लाह अलैह के करीब वसीम रिजवी का पुतला रविवार को फूंका गया। कुछ दिन पहले वसीम रिजवी का पवित्र कुरान के बारे में आपत्तिजनक बयान दिए जाने के कारण समुदाय विशेष में काफी आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने पुतला जलाते हुए वसीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने सरकार से वसीम रिजवी के खिलाफ  सख्त से सख्त कारवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके  पर फ हीम, सामजसेवी सय्यद मोईन अलवी, अहमद, मोहम्मद  समर, गुलफाम अहमद, फ रमान खान, मोहम्मद दानिश, आकाश, नेहाल, दानिश, शबी गौरी, शीबू, सतीश आदि मौजूद रहे। वहीं, शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के कुरान को लेकर दिये गए बयान और सुप्रीम कोर्ट में कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए दाखिल की गई रिट को लेकर महमूदाबाद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अहमद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर वसीम रिजवी पर केस दर्ज कर सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अहमद ने पीएम को लिखे गए पत्र में कहा कि, वसीम रिजवी ने कुरान ए पाक पर की गई टिप्पणी को लेकर हिन्दुस्तान ही नहीं पूरी दुनिया का मुस्लिम समाज में गहरा आक्रोश है। अल्लाह ने कुरान को मोहम्मद रसूल साहब पर नाजिल फरमाया था। कुरान में हर चीज का इल्म है। कुरान पाक तब से आज तक वैसी ही है और कयामत तक वैसी ही रहेगा। कुरान पाक का एक भी शब्द बदलना नामुमकिन है। उन्होंने वसीम रिजवी को सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम रिजवी के खिलाफ दिखा गुस्सा, सौंपा ज्ञापन
रायबरेली में भी वसीम रिजवी के विवादित बयान को लेकर समुदाय विशेष में नाराजगी रही। पुतला फूंकने की दिनभर चर्चा होती रही, लेकिन पुलिस की सख्ती और चौकसी से पुतला नहीं फूंका जा सका। रविवार को देर शाम अमेठी जिले के जायस कस्बे में कुछ सड़क पर उतरे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जायस कोतवाली पुलिस को सौंपा। इस दौरान वसीम रिजवी को गिरफ्तार किए जाने और उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। जायस कोतवाली प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि कहीं कोई पुतला नहीं फूंका गया। हाजी इशरत हुसैन, शकील आदि ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed