फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Angry farmers protested at the ACP office

Lucknow News: नाराज किसानों ने एसीपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 29 Aug 2025 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers protested at the ACP office
थप्पड़ मारने वाले नायब तहसीलदार पर केस की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान। 
गोसाईंगंज। मोहनलालगंज में सोमवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान किसान को थप्पड़ मारने के आरोपी नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार पर कार्रवाई न होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार दोपहर एसीपी गोसाईंगंज के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल राष्ट्रीय कल्याण मंच के अध्यक्ष व समाजसेवी अनोद कुमार ने कहा कि घटना के दौरान अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई नहीं हुई। मामले को लेकर किसानों ने मंगलवार को थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया था। तब एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ रूणवाल ने केस दर्ज करने का आश्वासन देकर किसानों को शांत करा था।
विज्ञापन


अनोद रावत ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर किसान के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम तहरीर से हटाने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि उनसे कहा जा रहा है कि नाम हटाने पर नायब तहसीलदार पर केस दर्ज किया जाएगा। उधर, एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली बसंत कुमार के मुताबिक नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत लेकर किसान एसीपी दफ्तर आए थे। संबंधित विभागाध्यक्ष से समन्वय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed