{"_id":"671df600bfe456bc500dd26e","slug":"angry-crowd-came-out-to-surround-minister-residence-road-in-case-of-man-death-in-police-custody-police-stopped-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत: मंत्री आवास रोड घेरने निकली आक्रोशित भीड़, पुलिस ने रोका... जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत: मंत्री आवास रोड घेरने निकली आक्रोशित भीड़, पुलिस ने रोका... जमकर हुआ हंगामा
Sun, 27 Oct 2024 01:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:42 PM IST
सार
पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत से आक्रोशित भीड़ सुबह मंत्री आवास रोड घेरने निकली। जानकारी हुई तो पुलिस ने उसे रोक लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
भीड़ को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शनिवार को पुलिस हिरासत में मोहित पांडेय की मौत का मामले ने रविवार को भी तूल पकड़ा। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन मंत्री आवास रोड का घेराव करने के लिए निकले। पुलिस को जानकारी हुई तो उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर आक्रोशित भीड़ नहीं हंगामा करने लगी। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
बताते चलें कि शनिवार को नई बस्ती जैनाबाद निवासी व्यापारी मोहित कुमार पांडेय (32) की जान चली गई थी। मारपीट की सूचना पर शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे चिनहट पुलिस उनको थाने लेकर गई थी। रात भर मोहित को थाने में रखा। शनिवार दोपहर में लोहिया अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने हवालात में मोहित की पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत: मां बोली- थाने में रची गई हत्या की साजिश, पास से नहीं देखने दी बेटे की लाश
विज्ञापन
चचेरे भाई से था विवाद
मोहित टाई बेल्ट बनाकर बेचते थे। मोहित के यहां गोंडा निवासी आदेश टाई की सप्लाई का काम करता था। चचेरे भाई ऋषि पांडेय ने बताया कि आदेश आए दिन मोहित के घर से रुपये निकाल लेता था। इसको लेकर पूर्व में कई बार विवाद हुआ था।घर से उठाकर लाई थी पुलिस
शुक्रवार को आदेश फिर से मोहित के घर आया था। मोहित ने आदेश को काम से हटाने की बात कही। इस पर दोनों में विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई भी हो गई। आदेश ने पुलिस को घटना की सूचना दी। रात 9:30 बजे चिनहट पुलिस मोहित के घर पहुंची और उन्हें उठा ले गई।यह भी पढ़ेंः- पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: भाई की आंखों देखी, 'वह पानी मांग रहा था... किसी ने नहीं पिलाया; तड़पकर तोड़ा दम