फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Angered by the working behavior of SDO, contract electrical workers boycotted work.

Lucknow News: एसडीओ के कार्य व्यवहार से नाराज संविदा विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 11 Jul 2024 04:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 11 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Angered by the working behavior of SDO, contract electrical workers boycotted work.
विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा में प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। 
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा के संविदा विद्युत कर्मियों ने बुधवार को एसडीओ जमुनहा के कार्य व व्यवहार को लेकर कार्य बहिष्कार किया। नाराज संविदा कर्मियों ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर एसडीओ के विरुद्ध नारेबाजी की। वहीं बदहाल बिजली व्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं ने भी उपकेंद्र पहुंच कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा पर प्रदर्शन कर रहे संविदा विद्युत कर्मियों का आरोप है कि उपकेंद्र पर 24 संविदा लाइनमैन तैनात हैं। लाइनमैन कालीप्रसाद, बंशीलाल, रामसमुझ, रामप्रसाद, गुल मोहम्मद, लालबहादुर, जगराम मौर्य, अनिल तिवारी, कौशल सिंह चार व पांच जुलाई को क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। तभी एसडीओ उपकेंद्र पर निरीक्षण पर पहुंचे। जहां उन्हें लाइनमैनों का मोबाइल बंद मिला। इससे नाराज एसडीओ ने लाइनमैन कालीप्रसाद, बंशीलाल, रामसमुझ, रामप्रसाद व मंगलवार को गुलमोहम्मद, लालबहादुर, जगराम मौर्य, अनिल तिवारी, कौशल सिंह को अनुपस्थित कर दिया। कारण पूछने पर एसडीओ ने फोन पर ही अभद्रता की। जिसके विरोध में सभी लाइनमैन कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसका असर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

विगत 15 दिनों से पर्याप्त बिजली न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को उपकेंद्र पहुंच कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाम होते ही उपकेंद्र के जिम्मेदार बहराइच चले जाते हैं। रात में फाॅल्ट होने पर न तो समस्या दूर होती है न ही फोन उठता है। इस बाबत पक्ष जानने के लिए एसडीओ से संपर्क के तमाम प्रयास किए गए पर उनका फोन नहीं उठा। वहीं अधिशासी अभियंता विद्युत अश्विनी चतुर्वेदी का कहना है कि जानकारी मिली है,लेकिन इस समय राप्ती बैराज पर हूं। एसडीओ से बात करके ही कुछ बता सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed