फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anganbadi leaders get bail in sitapur.

मुख्यमंत्री योगी की फोटो से शादी का स्वांग करने वाली महिला को जमानत मिली

Thu, 14 Dec 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Thu, 14 Dec 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
anganbadi leaders get bail in sitapur.
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला रोकने तथा रास्ता जाम कर प्रदर्शन करने के दो अलग-अलग मामलों में जेल भेजी गईं आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की चारों महिला नेताओं को कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी।

विज्ञापन


एसीजेएम प्रथम सुनीता सिंह नागौर ने मिश्रिख में दर्ज मुकदमे तथा सीजेएम रूपाली सक्सेना द्वारा कोतवाली में दर्ज मुकदमे में जमानत दे दी।

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की नेताओं ने शुक्रवार को ‘नैमिषेय शंखनाद’ कार्यक्रम में जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले को रोकने की कोशिश की थी। उससे पहले 5 दिसंबर को संघ अध्यक्ष नीतू सिंह ने दुल्हन का रूप धरकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ विवाह रचाने का स्वांग भी रचा था।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आंगनबाड़ी नेता नीतू सिंह, सरिता वर्मा, मंजू बंशवार, संतोष कुमारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने देशद्रोह व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई संगीन धाराओं में चारों पर केस दर्ज उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि चारों नेताओं पर देशद्रोह की धारा बाद में हटा ली गई थी। आरोपियों के अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस के बाद कोर्ट ने उनकी रिहाई के आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed