फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anchor anoop soni talks about his serial

'क्राइम पर एक सप्ताह में चौदह एपिसोड बन सकते हैं'

Tue, 05 Aug 2014 01:40 AM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Aug 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
anchor anoop soni talks about his serial

सोनी चैनल पर प्रसारित किये जाने वाले शो क्राइम पेट्रोल के एंकर अनूप सोनी सोनी का कहना है कि समाज में अपराध इतना ज्यादा हो रहा है कि एक हफ्ते में अपराध पर सिर्फ सात ही नहीं, चौदह एपिसोड बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


अनूप के अनुसार अपराध को दिखाने का हमारा उद्देश्य ये नहीं है कि, अपराधी का महिमामंडन हो या सनसनी फैलाई जाए। सेक्स और हिंसा को परोसना भी हमारा मकसद नहीं है।

विज्ञापन

लोग अपराधियों से सावधान रहें

anchor anoop soni talks about his serial

अनूप कहते हैं कि हम तो बस इतना चाहते हैं कि, इसके माध्यम से जरायम के खिलाफ जनता जागरूक हो। अपराधियों से लोग सावधान रहें। अपराध की विभीषिका को समझे। इसके साथ हम यह भी बताते हैं कि, किस तरह की मन:स्थिति जुर्म को जन्म देती है।

अनूप सोनी सोमवार की शाम अमर उजाला के कार्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने इस सीरियल से जुड़े अनेक सवालों और जिज्ञासाओं का खुल कर जवाब भी दिया। मगर हर बार बस इतना जरूर कहा कि, उनके इस सीरियल का लक्ष्य केवल कमाई करना नहीं है।

अखबारों से मिलते हैं केस

anchor anoop soni talks about his serial
सवाल--क्राइम के ये केस आपको किस तरह से मिलते हैं?
जवाब--
दरअसल इसके पीछे हमारा रिसर्च विंग काम करता है। अनेक शहरों से लोग खुद हमको केस भेजते हैं। इसके साथ ही हमारी टीम भी अखबारों को पढ़ती है, उनसे भी केस मिलते हैं। पुलिस का भी सहयोग मिलता है। कुछ इसी तरह से केस लिये जाते हैं।

सवाल--अपराध को दिखाने के लिए चयन का आधार क्या होता है?

जवाब--हमारे लिए चयन का आधार आमतौर से ऐसा क्राइम दिखाने का होता है, जो कि आम आदमी करता है। ऐसा व्यक्ति जिसका आमतौर से कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं होता है। वह केवल गुस्से, लालच, कुंठा और अन्य कारणों से किया जाता है।

विज्ञापन

अपराध के खिलाफ जागरूकता मकसद

anchor anoop soni talks about his serial

सवाल--इस तरह के कार्यक्रम क्या समाज में अपराध को बढ़ावा नहीं देते हैं?
जवाब--
कम से कम हम इतना तो दावे के साथ कह सकते हैं कि, हमारा कार्यक्रम ऐसा कुछ भी नहीं कर रहा है। हम तो लोगों को अपराध के खिलाफ जागरूक करते हैं। हम लगातार कहते हैं कि, नो क्राइम इज परफेक्ट। इसके अलावा उसके दिखाने का तरीका ऐसा होता है कि कभी भी क्राइम न्यायसंगत न लगे।

सवाल--यूपी का सेग्मेंट कब तक चलेगा?
जवाब--
एक महीने के लिए हम उत्तर प्रदेश का क्राइम दिखाएंगे। जिसमें कई केस लिये जा रहे हैं। मुरादाबाद और गाजियाबाद के दो केस दिखा भी चुके हैं। इससे पहले माज हत्याकांड के तीन एपिसोड जो लखनऊ से जुड़े थे, उनको बहुत पसंद किया गया था।

आगे भी ऐसे ही करता रहूंगा

anchor anoop soni talks about his serial

सवाल--अपने कैरियर को लेकर क्या इरादा है?
जवाब--
साल 1998 में मैंने सी हॉक से कैरियर की शुरुआत की। सीआईडी और बालिका वधू में बेहतरीन रोल किए। अब क्राइम पेट्रोल ने बहुत नाम दिया है। आने वाले समय में क्राइम पेट्रोल को और बेहतर करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed