फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anarchists broke the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar on the day of Janmashtami, tension

Sitapur News : जन्माष्टमी के दिन अराजकतत्वों ने तोड़ी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, तनाव

Fri, 19 Aug 2022 04:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Aug 2022 04:55 PM IST
सार

मूर्ति से उसका सर अलग कर किनारे डाल दिया गया था । सुबह होने पर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी जिसके बाद घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन
Anarchists broke the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar on the day of Janmashtami, tension
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर में हरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति को गुरुवार रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इसके बाद शुक्रवार को आंबेडकर के अनुयायियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद मूर्ति सही कराने का काम शुरू होने के साथ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश पुलिस ने शुरू की है। 

विज्ञापन


ग्राम रिक्खीपुरवा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगी हुई ह। जिसे गुरुवार रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। मूर्ति से उसका सर अलग कर किनारे डाल दिया गया था । शुक्रवार सुबह होने पर घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो  नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी व मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


सूचना पाकर एएसपी उत्तरी राजीव दीक्षित, एसडीएम सदर अनिल रस्तोगी तीन सीओ समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष विनोद गोतम भी आ पहुंचे। जिन्होनें नाराजगी व्यक्त की। पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को समझाते हुए शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी राजीव दीक्षित ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नई मूर्ति को लगाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही दोषियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने बतासया कि पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ भी की है। वहीं एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed