{"_id":"66a2d4bbdae9e167f40e55c4","slug":"anarchists-broke-temple-statues-raebareli-news-c-101-1-rai1002-117369-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अराजकतत्वों ने तोड़ी मंदिर की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अराजकतत्वों ने तोड़ी मंदिर की मूर्तियां
Fri, 26 Jul 2024 04:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
सेमरी (रायबरेली)। खीरो विकासखंड के बकुलिहा गांव में लगभग 150 वर्ष पुराने कमामाई मंदिर की प्रतिमाएं अराजकतत्वों ने तोड़ दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। खंडित मूर्तियों को संरक्षित करा दिया गया है।
बृहस्पतिवार सुबह जब कमामाई मंदिर का गेट माली जगतराम ने खोला तो उसकी नजर मंदिर की मूर्तियों में पड़ी। मूर्तियां टूटी थीं। बात फैलते ही मौके पर भीड़ लग गई। मूर्तियां किसने तोड़ी, इसका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों का शक है कि अराजकतत्वों ने मूर्तियां तोड़ी हैं। वहीं कुछ गांव वालों का मानना है कि यदि किसी ने मूर्ति नहीं तोड़ी है तो किसी बड़ी विपत्ति से देवी ने बचाया है।
खंडित मूर्तियों को पूर्व ग्राम प्रधान ने संरक्षित करवाया है। मामले में थाना प्रभारी देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि लिखित शिकायत करने पर जांच की जाएगी।