संजय सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरफ्तारी के वक्त वे अपनी पत्नी के साथ राजभवन के सामने स्थित सती माता के मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। समर्थकों के विरोध के डर से पुलिस पहले उन्हें पीपरपुर थाने ले गई। करीब एक घंटे बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां सीजेएम ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
भूपति भवन रामनगर में 14 सितंबर 2014 को विरासत को लेकर हुए बवाल में कोतवाली अमेठी में तैनात सिपाही विजय मिश्र की हत्या हो गई थी जबकि एस एसओ समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
इस मामले में एसओ अमेठी मोहम्मद हमीद की तहरीर पर अनंत विक्रम सिंह समेत सात नामजद और 300 अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
क्या था मामला
बीते दिनों सीजेएम सुल्तानपुर ने अनंत विक्रम सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एसपी के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने मंगलवार की रात कई जगह छापेमारी की थी लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
शनिवार को सीओ रवि चतुर्वेदी, एसडीएम सुभाषचंद्र प्रजापति तीन एसओ व पीएसी के साथ उस समय अनंत विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया जब वे अपनी पत्नी शांभवी सिंह और पुत्र अधिराज के साथ रामनगर में स्थित सती महरानी का दर्शन कर वापस आ रहे थे।
अनंत विक्रम मंदिर के गेट पर पहुंचे ही थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद समर्थकों के बवाल के डर से पुलिस अनंत विक्रम को लेकर सीधे पीपरपुर थाने ले गई।
वहां से करीब एक घंटे बाद उन्हें सुल्तानपुर स्थित दीवानी न्यायालय भारी सुरक्षा में ले जाया गया, जहां सीजेएम विजय कुमार आजाद ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
ये था मामला
अमेठी के राजा रणजय सिंह का महल भूपति भवन बीते सितंबर अचानक सुर्खियों में आ गया। खबरों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह का सामान भूपति भवन में रखा था। जिसे बीते सितंबर संजय सिंह की दूसरी पत्नी व पूर्व मंत्री अमीता सिंह ने हटवा दिया था।
सामान महल से बाहर होने की सूचना पर पूरा परिवार अनंत विक्रम के साथ अमेठी के राजभवन आया था। जिसे लेकर भारी बवाल हुआ। बवाल के दौरान हुई फायरिंग में एक सिपाही की मौत हो गई थी।