फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anant ramchandra gokhale died in lucknow

अटल को स्वयंसेवक बनाने वाले गोखले नहीं रहे

Mon, 26 May 2014 08:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 May 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
anant ramchandra gokhale died in lucknow

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अनंत रामचंद्र गोखले का रविवार सुबह यहां संघ कार्यालय भारती भवन में निधन हो गया।

विज्ञापन


वे 96 वर्ष के थे। गोखले के निधन के साथ ही स्वयंसेवकों की वह पीढ़ी समाप्त हो गई, जिन्हें संघ के संस्थापक सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने खुद स्वयंसेवक बनाया था।

स्व. गोखले का अंतिम संस्कार रविवार शाम यहां भैंसाकुंड बैकुंठधाम पर किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संघ से जुड़े लोग मौजूद थे। अंत्येष्टि के बाद सरसंघचालक मोहन भागवत का शोक संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन


गोखले का जन्म 23 सितंबर 1918 को अनंत चतुर्दशी के दिन खंडवा (मध्यप्रदेश) में हुआ था। गुरु गोलवलकर के पिता स्व. सदाशिव गोलवलकर इन्हीं के यहां गोखलेबाड़ा में ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर ने गोखले को प्रचारक बनाया था। संघ से मिली जानकारी के अनुसार, गोखले ने ही दीनदयाल उपाध्याय, सुंदर सिंह भंडारी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को संघ से जोड़ा था।


कड़े अनुशासन के लिए चर्चित गोखले 1942 से 1951 तक कानपुर, फिर 1954 तक लखनऊ, 1955 से 58 तक कटक (उड़ीसा), 1959-73 तक दिल्ली में रहे।

आपातकाल के दौरान उन्होंने नागपुर में रहकर संघ का कार्य संभाला। 1978 में वे उत्तर प्रदेश में सहप्रांत प्रचारक बने। गोखले ने संघ से जुड़े लोकहित प्रकाशन का भी काम संभाला।

उन्होंने अपनी पैतृक संपत्ति संघ को दान दे दी थी, जिस पर उनकी इच्छानुसार संगठन का कार्यालय बना और एक इंटर कॉलेज भी खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed