{"_id":"6ae79d784dc46ffd6d019d92","slug":"anandamath-showcases-the-valor-culture-and-struggle-of-bengal-lucknow-news-c-13-lko1070-1992887-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आनंदमठ में दिखा बंगाल का शाैर्य, संस्कृति और संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आनंदमठ में दिखा बंगाल का शाैर्य, संस्कृति और संघर्ष
विज्ञापन
आनंदमठ का मंचन करते कलाकार
लखनऊ। 18वीं सदी के बंगाल का संघर्ष, संन्यासियों का विद्रोह और मातृभूमि के प्रति समर्पण की कहानी रविवार को भारतेंदु नाट्य अकादमी के मंच पर जीवंत हुई। बंकिम चंद्र चटर्जी के प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ पर आधारित महानाट्य का मंचन राज बिसारिया थ्रस्ट प्रेक्षागृह में किया गया। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हुई इस प्रस्तुति में इतिहास के साथ बंगाल की संस्कृति और आधुनिक रंगमंच तकनीक का सुंदर मेल देखने को मिला।
शुभदीप राहा के निर्देशन में तैयार इस नाटक में आधुनिक तकनीक व शानदार इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया। डिजिटल प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिये मंच पर कभी घने जंगल दिखाई दिए तो कभी देवी मां का भव्य और दिव्य स्वरूप। प्रकाश और धुएं के बीच मंच पर पात्रों की मौजूदगी ने दृश्यों को और प्रभावशाली बनाया। युद्ध के दौरान तोपों की गड़गड़ाहट और दूसरे ध्वनि प्रभावों ने माहौल को जीवंत कर दिया।
नाटक में बंगाल की पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। दुर्गा पूजा से जुड़े धुनुची नृत्य, सिंदूर खेला और मां चामुंडा-काली की पूजा के दृश्यों ने प्रस्तुति को अलग रंग दिया। देबदीप मुखोपाध्याय ने संगीत संयोजन, गोविंद सिंह यादव ने प्रकाश परिकल्पना, प्रसेनजीत बिस्वास ने नृत्य निर्देशन और कोरियोग्राफी, उज्ज्वल कुमार ने मंच सज्जा, रोजी दुबे ने वेशभूषा और रमन कुमार ने प्रोजेक्शन मैपिंग की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
शिवा सक्सेना, तुषार निराला, श्रुतिकीर्ति सिंह, अर्घ्य सामंत, आशुतोष जायसवाल, राजर्षि राय चौधरी, अमित हरिश्चचंद्र और वैष्णवी सेठ सहित अन्य कलाकारों ने अपने अभिनय से कहानी को मंच पर उतारा। कार्यक्रम में बीएनए के अध्यक्ष रतिशंकर त्रिपाठी, निदेशक दीपा रंजन, रंगमंडल के प्रिवेंद्र कुमार, किशोर कुमार समेत बड़ी संख्या में दर्शक माैजूद रहे।