फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   analysis of loksabha result 2014

नतीजों के साथ कई सच भी आए सामने

Sat, 17 May 2014 01:31 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 May 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
analysis of loksabha result 2014

महासमर 2014 का पर्दा हटने लगा है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुलायम सिंह यादव, चौधरी अजित सिंह और नरेंद्र मोदी की जीत-हार पर से ही परदा नहीं हटेगा बल्कि, सूबे में मोदी की लहर की ताकत का सच भी सामने आएगा।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के लहर में भी भाजपा की पहुंच से बाहर रही कुछ सीटों पर जीत-हार यूपी के सियासी मूड में बदलाव की बानगी देगी।

यह भी साफ होगा कि यूपी में विधानसभा की कितनी सीटों पर उपचुनाव होना है, क्योंकि कई विधायक भी मैदान में है। यह भी साफ होगा कि यूपी के राजनीतिक सूरमा अब कितने ताकतवर बचे हैं।

विज्ञापन

कई सीटों पर कभी नहीं जीती भाजपा

analysis of loksabha result 2014

दरअसल मोदी लहर की कसौटी की बात इसलिए भी उठ रही है, क्योंकि यूपी में कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा अभी तक कभी नहीं जीती है।

यहां तक कि 1991 में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के ज्वार में भी। इन सीटों में अंबेडकरनगर, सलेमपुर, घोसी, मैनपुरी, संभल और फूलपुर शामिल हैं।

इनमें से अगर कुछ सीटों पर भी पार्टी अपना परचम फहराने में कामयाब रहती है तो साबित हो जाएगा कि यह लहर बहुत ताकतवर रही है।

सपा ने मैदान में उतारे सबसे ज्यादा विधायक

analysis of loksabha result 2014

सपा ने सबसे ज्यादा 15 विधायकों को मैदान में उतारा है। इनमें शाहिद मंजूर मेरठ, राममूर्ति वर्मा अंबेडकरनगर, पारसनाथ यादव जौनपुर, सुरेन्द्र पटेल मिर्जापुर, विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह कैसरगंज और कैलाश चौरसिया वाराणसी में शामिल हैं।

ये सभी मंत्री हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय डुमरियागंज से चुनाव  लड़ रहे हैं।

इनके अलावा विधायक नंदिता शुक्ला को गोंडा, राजमती निषाद गोरखपुर, गुलाम मोहम्मद बागपत, जफर आलम अलीगढ़, रामेश्वर सिंह फर्रुखाबाद, मित्रसेन यादव फैजाबाद, बेचई सरोज लालगंज व राधेश्याम सिंह कुशीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

कई सीटों पर विधायक आमने-सामने

analysis of loksabha result 2014

कैसरगंज, कैराना व रामपुर में विधायक ही आमने-सामने लड़ रहे हैं। इसलिए किसी न किसी विधायक की हार तो तय ही ही है।

हो सकता है कि कहीं-कहीं आमने-सामने लड़ रहे दोनों विधायक हार जाएं और जीत किसी तीसरे के हिस्से में आ जाए।

ऐसी सीटों में कैराना में भाजपा के हुकुम सिंह व रालोद के करतार सिंह, कैसरगंज में सपा सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह ‘पंडित’ व बसपा के विधायक केके ओझा, रामपुर में भाजपा के नैपाल सिंह और कांग्रेस विधायक नवेद मियां, बागपत में भी विधान परिषद सदस्य बसपा के प्रशांत चौधरी और सपा के विधायक गुलाम मोहम्मद आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed