फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An uncontrolled dumper overturned on a laborer sleeping on a divider in Lucknow, killing him

Lucknow News: लखनऊ में डिवाइर पर सो रहे मजदूर पर पलटा अनियंत्रित डंपर, मौत

Tue, 13 May 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled dumper overturned on a laborer sleeping on a divider in Lucknow, killing him

विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के रिंग रोड स्थित भूहर रेलवे ओवर ब्रिज पर सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे मिट्टी से लदा तेज रफ्तार डंपर बेकाबू हो कर डिवाइडर पर पलट गया। इससे डिवाइडर पर सो रहे आलमनगर सीमेंट यार्ड में सीमेंट ढुलाई करने वाले 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। डंपर दुबग्गा से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर जा रहा था। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

हरदोई निवासी मजदूर रामजीत के मुताबिक, रविवार रात में वह और उनके साथ के कई मजदूर थोड़ी-थोड़ी दूर पर डिवाइडर पर सो रहे थे। सुबह तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर की मिट्टी सड़क पर फैल गई। डंपर के नीचे एक मजदूर दब गया। चीख पुकार सुनकर सब लोग उसे बचाने दौड़े। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने किसी तरह मजदूर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


दरोगा मनुज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। डंपर कब्जे में लेकर वाहन नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। उधर, घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक मजदूर पुलिस पर आरोप लगाते दिख रहा है। उसका कहना है कि पुलिस के आने के बाद डंपर चालक वहां से भागा था। हादसे के बाद यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़क पर फैली मिट्टी से कई घंटे तक यातायात में असुविधा बनी रही। पुलिस ने डंपर और मिट्टी हटवाई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे से आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed