फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An old man murdered in Gosaiganj in Sultanpur.

Sultanpur: छप्पर के नीचे सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Sat, 14 Oct 2023 02:50 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Oct 2023 02:50 PM IST
सार

सुल्तानपुर में पशुओं की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को खून से लथपथ हालत में मिला है।

विज्ञापन
An old man murdered in Gosaiganj in Sultanpur.
मृतक तुलसीराम निषाद व जांच करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वृद्ध का शव छप्पर के बाहर खून से लथपथ मिला। पुत्रबधू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ प्रशांत सिंह ने थानाध्यक्ष आर बी सुमन के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र मधुबन गांव निवासी तुलसीराम निषाद (65) अपने घर से दो सौ मीटर दूर छप्पर रखकर पशुओं की रखवाली करते थे। वह शुक्रवार देर शाम को भोजन के बाद छप्पर के नीचे सोए हुए थे। शनिवार सुबह बाग की ओर गई महिला ने देखा तुलसीराम का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। शव के बगल एक कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना महिला में परिजनों को दी। हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नइयो नइयो गीत पर प्रशिक्षु महिला शिक्षकों के साथ जमकर नाचे अधिकारी, लोग मजे लेते रहे, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -मस्जिदों में मांगी मजलूमों की हिफाजत की दुआ, उलमा बोले- फलस्तीनियों को मारकर स्थापित नहीं होगी शांति


फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ प्रशांत सिंह और थानाध्यक्ष आर बी सुमन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

मृतक की बड़ी पुत्रबधू फूलकली की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी मोनू निषाद पुत्र स्वर्गीय राम स्वारथ व अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मोनू सहित दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया हत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।

मृतक सीताराम के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुरेश कुमार निषाद मुंबई बोट पर रहता है। छोटा बेटा रमेश कुमार नागपुर में ट्रक चलाता है। घटना के समय दोनों पुत्र परदेश में थे। मृतक प्रतिदिन भोजन के बाद बाग स्थित छप्पर में सोने चला जाता था। वह कई सालों से वहीं पर रात्रि निवास कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed