{"_id":"5d66ab738ebc3e014e27e4f3","slug":"an-old-man-got-beaten-in-allegation-of-child-theft-case-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक अर्द्ध विक्षिप्त बुजुर्ग को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक अर्द्ध विक्षिप्त बुजुर्ग को पीटकर किया घायल
Wed, 28 Aug 2019 09:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
अर्द्ध विक्षिप्त बुजुर्ग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र में बुधवार को बच्चा चोरी करने के शक में ग्रामीणों ने एक अर्द्ध विक्षिप्त बुजुर्ग को पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने पहुंचकर बुजुर्ग की जान बचाई। पुलिस ने मारपीट करने वाले 10 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से बाइक और साइकिलें भी कब्जे में ली।
विज्ञापन
बिहार प्रांत के सिवान निवासी सुदामा (60) काफी दिनों से अर्द्ध विक्षिप्त अवस्था में क्षेत्र में घूम रहा था। बुधवार सुबह जब वह गांव के बाहर बाबा की कुटिया के पास पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ ने उसे बच्चा चोर कहकर पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीण महिला व पुरुष हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसे जान से मारने की नियत से मौके पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस के पहुँचने पर उसे बचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से 10 लोगों को हिरासत में लेकर कई बाइक व साइकिलें कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने घायल वृद्ध को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग मानसिक रूप से विक्षिप्त है। ग्रामीणों ने बच्चा चोर बताकर उसकी पिटाई की है, जिससे वह घायल अवस्था में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कई लोगों को हिरासत में लिए गया है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।