{"_id":"5df7246e8ebc3e8808338cee","slug":"an-old-lady-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से दूर तक घिसटती चली गई वृद्धा, सिर फटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से दूर तक घिसटती चली गई वृद्धा, सिर फटा, मौत
Mon, 16 Dec 2019 12:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के मड़ियांव में आईआईएम रोड पर दवा लेकर भांजे के साथ घर लौट रही बुजुर्ग महिला की साड़ी बाइक के पहिये में फंस गई और गिरकर दूर तक घिसटती चली गईं। हादसे में बुजुर्ग महिला का सिर फट गया और मौके पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि बीकेटी के रुदही गांव निवासी रामा सिंह (68) रविवार शाम भांजे सुनील के साथ बाइक से दवा लेकर दुबग्गा स्थित एक निजी अस्पताल से लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आईआईएम रोड स्थित रायपुर गांव के सामने वृद्धा की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये में फंस गया।
विज्ञापन
इसके चलते रामा सड़क पर गिर गईं। सुनील जब तक बाइक रोक पाता, तब तक रामा बाइक व साड़ी में फंसकर सड़क पर करीब 30 मीटर तक घिसटती चली गईं। राहगीरों की मदद से घायल बुजुर्ग को पास के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन