फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An objectionable reel was created by taking a girl's picture from the police's Instagram ID

Lucknow News: पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी से युवती की तस्वीर लेकर बनाई आपत्तिजनक रील

Fri, 22 Aug 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
An objectionable reel was created by taking a girl's picture from the police's Instagram ID
लखनऊ। पीजीआई निवासी युवती की मां ने जारा नामक इंस्टाग्राम अकाउंट होल्डर पर उनकी बेटी की तस्वीर पुलिस की आधिकारिक आईडी से निकालकर आपत्तिजनक रील बनाने और वायरल करने का आरोप लगाया है। मामले में पीजीआई पुलिस ने आरोपी अकाउंट होल्डर के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक दिसंबर 2024 में उनकी बेटी लापता हो गई थी। मामले में उन्होंने पीजीआई थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बेटी जल्द ही सकुशल मिल सके, इसलिए पुलिस ने उसकी फोटो पांच मई 2025 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। दो अगस्त को पुलिस ने बेटी को खोज निकाला था।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि जारा नामक यूजर ने 12 अगस्त को बेटी की आपत्तिजनक रील बनाकर वायरल कर दी। आरोप है कि आरोपी की इस हरकत के कारण बेटी व परिवार की छवि धूमिल हो रही है। इतना ही नहीं कोई अज्ञात उनकी बेटी को धमका रहा है। आरोपी की प्रताड़ना इतना बढ़ चुकी है कि बेटी और घरवाले डर में जीने को विवश हैं। बेटी की जान को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम यूजर के बारे में पुलिस टीम पता लगा रही है। पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से युवती की फोटो हटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed