फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An inquiry will be conducted into the carving out of plots on 45 bighas of government land

Lucknow News: 45 बीघा सरकारी जमीन पर भूखंड काटने की होगी जांच

Fri, 09 Oct 2026 03:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
An inquiry will be conducted into the carving out of plots on 45 bighas of government land
डीएम विशाखजी ने लालजी टंडन वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बृहस्पतिवार को लालजी टंडन वार्ड के सैथा, सुखलाल खेड़ा और गुलमी खेड़ा समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्षद रोशनी रावत ने गोमती नदी किनारे नगर निगम की करीब 45 बीघा जमीन पर भूखंड काटकर बेचने की शिकायत की। महापौर ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया और नगर आयुक्त गौरव कुमार को जांच के निर्देश दिए। महापौर के इस निर्देश से नगर निगम के अफसरों में खलबली मच गई। पार्षद ने इस संबंध में जिलाधिकारी से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

महापौर ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार और जोनल अधिकारी अमरजीत यादव के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। नगर निगम की टीम ने घर-घर भोजन, पेयजल और दवाइयां पहुंचाईं। महापौर ने अधिकारियों को राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोहरामऊ, दाउदनगर, मिल्लत नगर का भी लिया जायजा
महापौर ने नगर आयुक्त के साथ जोन-3 के लोहरामऊ, फैजुल्लागंज, दाउदनगर और मिल्लत नगर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से उनकी जरूरतों की जानकारी ली और भोजन, पानी व दवाइयां वितरित कीं। अधिकारियों को जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री समय से पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद भोजन चखकर जांची गुणवत्ता
महापौर ने राहत शिविर में तैयार भोजन स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता जांची। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तीनों समय स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। वितरण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने घर-घर पहुंचाई राहत सामग्री
डीएम विशाखजी ने भी बृहस्पतिवार दोपहर लालजी टंडन वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दाैरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद नगर निगम की टीम के साथ प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर भोजन, पानी और दवाइयां वितरित कीं।

अब गिरावट की उम्मीद
डीएम ने बताया कि सिंचाई विभाग के अनुसार, नीमसार में 50 और भटपुरवा में 15 सेंटीमीटर जलस्तर घटा है। वहीं हनुमान सेतु में छह और गोमती बैराज में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। गऊघाट का जलस्तर सुबह छह बजे से स्थिर है। विभाग ने अगले 12 से 24 घंटे में गऊघाट, हनुमान सेतु और गोमती बैराज पर जलस्तर घटने की संभावना जताई है।

डीएम विशाखजी ने लालजी टंडन वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

डीएम विशाखजी ने लालजी टंडन वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

डीएम विशाखजी ने लालजी टंडन वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

डीएम विशाखजी ने लालजी टंडन वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

डीएम विशाखजी ने लालजी टंडन वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

डीएम विशाखजी ने लालजी टंडन वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed