{"_id":"67db2c5a2ccaa0736f0cae85","slug":"an-inquiry-committee-was-formed-in-the-matter-of-hanging-the-board-of-another-hospital-lucknow-news-c-13-knp1002-1121668-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूसरे अस्पताल का बोर्ड टांगने के मामले में बनी जांच समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूसरे अस्पताल का बोर्ड टांगने के मामले में बनी जांच समिति
विज्ञापन
लखनऊ। दूसरे अस्पताल का बोर्ड टांगकर अस्पताल का संचालन करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच समिति बना दी है। सीएमओ ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी मिश्रा की टीम ने 15 नवंबर, 2024 को ठाकुरगंज के स्टार अस्पताल के साथ ही द यूनिक, बालागंज अस्पताल, मेडलाइफ और ऑक्सीजन अस्पताल में छापा मारा था। जांच के दौरान स्टार अस्पताल में एक भी फुल टाइम डॉक्टर नहीं था। बॉयो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी ठीक नहीं था। इतना ही नहीं मांगने पर अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं दिखाया गया था। इस पर अस्पताल संचालन पर रोक लगाने की बात कही गई। हालांकि, कुछ समय बाद ही यहां मरीजों की भर्ती शुरू हो गई थी। शिकायत होने पर जब भर्ती पर रोक लगाई तो अब वहां इंडिया हॉस्पिटल का बोर्ड टांगकर मरीजों की भर्ती शुरू कर दी गई, जबकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में इंडिया हॉस्पिटल आईआईएम रोड पर संचालित है।
मामले की जानकारी मिलने पर जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ