फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An attack on photographer.

जानलेवा हुआ फोटोग्राफर का प्यार में पड़ना, लगे 65 टांके

Tue, 12 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
An attack on photographer.
अस्पताल में भर्ती घायल फोटोग्राफर - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोमतीनगर के विनम्रखंड निवासी फैशन फोटोग्राफर नितिन पाहवा को लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा को प्रपोज करना जानलेवा साबित हुआ। कैंट निवासी छात्रा बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन


सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपने प्रेमी आशियाना निवासी व सिकंदरबाग चौराहा स्थित कजार क्लब में डीजे संचालक परनदीप उर्फ मनदीप सिंह के साथ बाइक से नितिन के घर पहुंची। उसे फोन कर मिलने के लिए बाहर बुलाया।
विज्ञापन


नितिन जैसे ही बाहर आया, परनदीप ने उसे हेलमेट से पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर जेब से पेपरकटर निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिए। नितिन की पीठ, कमर और बांये हाथ पर कई घाव हुए हैं। लहूलुहान नितिन चीखते हुए गिर पड़ा जबकि छात्रा और उसका प्रेमी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से निकले और पुलिस को सूचना दी। नितिन को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उसका शरीर जगह-जगह से कट गया है।

छात्रा के मोबाइल पर नंबर देखा तो बुलाने का दबाव डाला

An attack on photographer.

डॉक्टरों ने बताया कि नितिन के 65 टांके लगे हैं। एसओ अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि परनदीप की तलाश में पुलिस टीम आशियाना स्थित उसके घर भेजी गई है।

घर छोड़ किराये पर रहता है फोटोग्राफर
नितिन का परिवार राजाजीपुरम एफ ब्लॉक में रहता है। वह घर छोड़कर विनम्रखंड में किराये के मकान में रह रहा है और फ्रीलांस फोटोग्राफी कर रहा है। मकान में ही उसने स्टूडियो भी खोला है। उसके पिता मनोज पाहवा की अमीनाबाद में कपड़े की दुकान है।

मोबाइल फोन पर नंबर देख भड़का प्रेमी
परनदीप रविवार को छात्रा से मिला और उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से लंबी बातें देखकर भड़क उठा। पूछने पर छात्रा ने टालने की कोशिश की तो उसने मारपीट शुरू कर दी।

खौफजदा छात्रा ने उसे नितिन के बारे में बता दिया। परनदीप सोमवार सुबह कई कॉल की और नितिन पर मिलने का दबाव डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed