{"_id":"66fa7775ce9bfcd887097530","slug":"an-attack-on-bjp-corporator-in-gomati-nagar-in-lucknow-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: भाजपा पार्षद पर ईंट से हमला, घर के बाहर खड़ी एसयूवी के शीशे तोड़ डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: भाजपा पार्षद पर ईंट से हमला, घर के बाहर खड़ी एसयूवी के शीशे तोड़ डाले
Mon, 30 Sep 2024 04:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:05 PM IST
सार
गोमती नगर इलाके में हुई घटना पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर भीड़ लग गई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के गोमती नगर में सोमवार तड़के बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा पार्षद के मकान के बाहर खड़ी भाजपा सांसद की एसयूवी के शीशे तोड़ दिए। आवाज सुनकर जब पार्षद बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर ईंट से हमला कर दिया। मामले में गोमती नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विनयखंड में भाजपा पार्षद संजय सिंह राठौर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके मुताबिक सीतापुर के मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत की एसयूवी वह चला रहे हैं। सोमवार तड़के चार बजे संजय सिंह को कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी। जब वह घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि एक बाइक से दो लोग सांसद की एसयूवी के शीशे तोड़ रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में उम्र का शतक पार करने वालों में 62 फीसदी महिलाएं, सबसे ज्यादा उम्रदराज बलिया में, जानिए किस जिले में कितने?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के पूर्वी और मध्य भाग में बूंदाबांदी के साथ ही भारी बारिश जारी, मंगलवार से कमजोर होगा मानसून
विरोध पर आरोपी गालीगलौज करने लगे और उन पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों भाग निकले। हमले में वह चोटिल हो गए। उन्होंने गोमती नगर थाने पहुंचकर शिकायत की। इंस्पेक्टर गोमती नगर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक भाजपा पार्षद के घर के पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन