फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain will continue in many parts in Uttar Pradesh.

UP: यूपी के पूर्वी और मध्य भाग में बूंदाबांदी के साथ ही भारी बारिश जारी, मंगलवार से कमजोर होगा मानसून

Mon, 30 Sep 2024 06:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Sep 2024 06:36 AM IST
सार

यूपी में अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार से मानसून के कमजोर पड़ने की भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन
Rain will continue in many parts in Uttar Pradesh.
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्से में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। वहीं, मंगलवार से आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी में मानसून सिमटता हुआ दिखाई दिया और अब वहां मौसम के शुष्क रहने के संकेत हैं।

विज्ञापन


रविवार को मध्य यूपी के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाकों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: ये ठंडी हवाएं मौसम में सर्दी की आहट नहीं, धोखा मत खाइए, अभी बाकी है गर्मी, फिर से पलटेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस को उसके ही हथियार से मात देने की रणनीति पर काम कर रही बसपा, हरियाणा चुनाव को लेकर की ये अपील


मौसम वैज्ञानिक एम दानिश ने बताया कि मंगलवार से मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। शनिवार की शाम से रविवार सुबह तक बांदा में सर्वाधिक 270  मिमी की भारी बारिश दर्ज की गई। सिद्धार्थ नगर, बस्ती, गोरखपुर और जौनपुर के साथ ही तराई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।

इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलीं। भारी बारिश और तेज हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ की बात करें तो रिमझिम बारिश का सिलसिला रविवार सुबह तक जारी रहा। तापमान गिरने से हवा में ठंडक का एहसास रहा। रविवार को दिन का अधिकतम तामपान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed