{"_id":"633018ee957fd773e57f531d","slug":"an-animal-s-head-found-near-a-jan-aushadhi-kendra-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जन औषधि केंद्र के बाद गोवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप, पुलिसकर्मी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जन औषधि केंद्र के बाद गोवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप, पुलिसकर्मी मौजूद
Sun, 25 Sep 2022 02:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:31 PM IST
सार
लखनऊ के राजाजीपुरम में जन औषधि केंद्र के पास गोवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इलाके में मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के तालकटोरा के राजाजीपुरम में बी ब्लॉक स्थित रॉयल कासा बैंक्विट हाल के पास जन औषधि केंद्र के बाहर प्रतिबंधित गोवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र के मालिक धर्मेंद्र मिश्रा जब रविवार सुबह अपनी दुकान खोलने आए तो दुकान के पास गोवंश का कटा सिर पड़ा मिला। जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पार्षद राजीव कृष्ण त्रिपाठी को दी।
विज्ञापन
त्रिपाठी ने अपने साथियों सहित पुलिस अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। धीरे धीरे सूचना फैलती गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने गो हत्यारों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन