{"_id":"632fefebcce1b725276d10f3","slug":"an-ambulance-faced-an-accident-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: मरीज को लेकर उसके घर जा रही एंबुलेंस पेड़ से टकराई, बीमार रहे चाचा की मौत व भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: मरीज को लेकर उसके घर जा रही एंबुलेंस पेड़ से टकराई, बीमार रहे चाचा की मौत व भतीजा घायल
Sun, 25 Sep 2022 11:36 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:36 AM IST
सार
प्रयागराज से वापस सिद्धार्थनगर लौटते समय एक एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से उपचार करा कर मरीज को लेकर उसके घर सिद्धार्थनगर लेकर जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस किसी भारी वाहन से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार 32 वर्षीय बीमार युवक बजरंगी तिवारी निवासी चरथरी सिद्धार्थनगर की मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस चालक तथा मृतक का 16 वर्षीय भतीजा घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया गया कि एंबुलेंस में मृतक बजरंगी तिवारी के अलावा उनका भतीजा अतुल तिवारी 16 वर्ष और चालक नाम अज्ञात मौजूद थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर लेकर आई।
विज्ञापन
जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक ने बीमार चाचा बजरंगी तिवारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भतीजे अतुल तिवारी को हल्की चोट आई है। हादसा रविवार सुबह करीब 4:30 बजे बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के करहिया मोड़ बसंतपुर के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन
मृतक बजरंगी तिवारी गंभीर रूप से बीमार थे। जिनका उपचार प्रयागराज के एक अस्पताल में चल रहा था। प्रयागराज से इलाज करा कर अपने घर सिद्धार्थनगर वापस जा रहे थे। इसी दौरान किसी भारी वाहन से बचने के चक्कर में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई है। एंबुलेंस चालक का नाम पता मालूम नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।