फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An acquaintance of a retired doctor grabbed Rs 1.15 crore in the name of investment

Lucknow News: निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त डाॅक्टर से परिचित ने 1.15 करोड़ रुपये हड़पे

Wed, 29 Apr 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
An acquaintance of a retired doctor grabbed Rs 1.15 crore in the name of investment
लखनऊ। कृष्णानगर के पूरन नगर निवासी सेवानिवृत्त चिकित्सक राजेंद्र सिंह चौहान को परिचित ने एसआईपी और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। फिर उनके 1.15 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजेंद्र के अनुसार, हिमांशु से वर्ष 2019 में परिचय हुआ था। उसने एसआईपी में हर माह दस गुना मुनाफे का लालच दिया। इस पर उन्होंने वर्ष 2021 से 23 के बीच 50 लाख रुपये निवेश किए। मुनाफा न मिलने पर आरोपी ने एसआईपी में घाटा बताया। उसने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर डूबी रकम वापस दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन


उन्होंने वर्ष 2023 से 25 के बीच 65 लाख रुपये और निवेश कर दिए। उन्हें न तो पहली डूबी रकम मिली और न ही कोई मुनाफा हुआ। उनका आरोप है कि आरोपी अप्रैल 2026 तक रकम लौटाने का झांसा देता रहा। बाद में धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों के खातों के जरिये निवेश कराई थी रकम
राजेंद्र का कहना है कि ठग ने 1.15 करोड़ रुपये खुद न लेकर अपने घरवालों के बैंक खातों में लिए थे। उसने जिस एप से निवेश कराया, उसमें अपनी मेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग किया। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed