{"_id":"633569017516806dc37a8fbb","slug":"amroha-deputy-cmo-suspended-for-taking-salary-for-six-months-without-coming-to-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अमरोहा की डिप्टी सीएमओ डॉ. इंदु बाला शर्मा निलंबित, 6 महीने तक बिना कार्यालय आए लिया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अमरोहा की डिप्टी सीएमओ डॉ. इंदु बाला शर्मा निलंबित, 6 महीने तक बिना कार्यालय आए लिया वेतन
Thu, 29 Sep 2022 09:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:20 PM IST
सार
अमरोहा के डिप्टी सीएमओ डॉ. इंदु बाला सिंह को बिना कार्यालय आए छह महीने तक वेतन लेने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग में बिना ड्यूटी किए छह माह तक तनख्वाह निकालने के खेल का खुलासा हुआ है। आरोपी डिप्टी सीएमओ को निलंबित कर दिया गया है। तनख्वाह जारी करने वाले तत्कालीन सीएमओ के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है, जबकि तनख्वाह बनाने वाले लिपिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और रिपोर्ट दर्ज कराने केआदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक केनिर्देश केबाद की गई है।
विज्ञापन
अमरोहा जिले में कार्यरत डिप्टी सीएमओ डा. इंदुबाला शर्मा के खिलाफ शिकायत मिली कि वह छह माह से गायब हैं। इतना ही नहीं उनकी हर माह तनख्वाह भी निकल रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि उपस्थिति रजिस्टर पर उनकी हस्ताक्षर है। बिना अस्पताल गए फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करकेछह माह से तनख्वाह निकाली जा रही है।
विज्ञापन
इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विभागीय अफसरों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ इंदु बाला शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। तत्कालीन सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल पर भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं लगातार वेतन बनाने वाले लिपिक संतोष कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने मामले में संलिप्त कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन