{"_id":"5bb366ff867a55231547f71c","slug":"amran-anshan-for-ram-temple-by-swami-param-hans-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के लिए अनशन का दूसरा दिन, विनय कटियार ने भी किया स्वामी परमहंस का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के लिए अनशन का दूसरा दिन, विनय कटियार ने भी किया स्वामी परमहंस का समर्थन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Tue, 02 Oct 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
अनशन करते स्वामी परमहंस व उनके समर्थन में आए विनय कटियार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर के लिए आमरण अनशन कर रहे तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर स्वामी परमहंस ने दूसरे दिन भी अनशन खत्म करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिखित में आश्वासन देकर राम मंदिर निर्माण की तारीख बताएं।
विज्ञापन
स्वामी परमहंस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर कहीं जाते हैं लेकिन अयोध्या नहीं आते। जिस प्रभु श्रीराम का नाम लेकर गद्दी पर बैठे। उन्हें ही भूल गए।
स्वामी परमहंस के समर्थन में भाजपा नेता विनय कटियार भी पहुंचे और कहा कि हम परमहंस के अनशन को तुड़वाने नहीं आए बल्कि उनका समर्थन करते हैं। परमहंस राम मंदिर मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। कटियार ने कहा कि नमाज के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ये तो स्पष्ट हो गया है कि विवादित स्थल पर मस्जिद तो नहीं ही बनेगी। कोर्ट में 29 अक्टूबर से सुनवाई प्रारम्भ हो रही है। हमें पूरी उम्मीद है कि मामले का हल निकलेगा नहीं तो संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
कटियार ने अनशन का समर्थन करते हुए कहा कि हम स्वामी परमहंस को मनाने के लिए नहीं बल्कि 'डटे रहो' कहने के लिए आए हैं। अगर उनका स्वास्थ्य गिरेगा तो हम आएंगे।
विज्ञापन
स्वामी परमहंस के अनशन को महिला संतों ने भी समर्थन दिया।