फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amitabh Thakur's FB account closed, petition seeking revival dismissed

अमिताभ ठाकुर का एफबी अकाउंट बंद, चालू करने की मांग वाली याचिका खारिज

Tue, 13 Oct 2020 11:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Thakur's FB account closed, petition seeking revival dismissed
आईपीएस अमिताभ ठाकुर
सिविल जज जूनियर डिवीजन इला चौधरी ने आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की फेसबुक अकाउंट बिना कारण बताए बंद करने पर क्षतिपूर्ति और उसे फिर से चालू करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। जज ने कहा कि यह याचिका सुनवाई के लिए ग्रहण योग्य नहीं है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि वादी की ओर से बहस के दौरान ऐसा कोई तर्क या नियम पेश नहीं किया, जिससे पता चले कि फेसबुक पर अकाउंट खोलने के बाद कोई उसका आजीवन उपयोग कर सकता है। या फिर एफबी अकाउंट संचालित करना वादी का सिविल अधिकार हो। वहीं, वादी नहीं यह भी स्पष्ट नहीं कर सका कि फेसबुक अकाउंट बंद होने से उसके किस अधिकार का हनन हुआ है। जिसके चलते उसे वाद दायर करना पड़ा।  
विज्ञापन


पत्रावली के अनुसार फेसबुक ने पिछले महीने 24 सितंबर को आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के अकाउंट को अस्थायी रूप से बाधित कर दिया। इस पर वादी ने एफबी के सामने अपना पक्ष रखा। जिसे अस्वीकार करते हुए एफबी ने 27 सितंबर को अकाउंट बंद कर दिया। फेसबुक ने कहा, वादी ने सामुदायिक मान्यताओं का पालन नहीं किया है। इसके बाद अमिताभ ठाकुर ने सिविल जज के सामने वाद दायर करके कहा कि एफबी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वादी ने किस तरह सामुदायिक मान्यताओं का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही वादी ने कोर्ट में याचिका दायर कर एफबी से अकाउंट चालू कराने और क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed