फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amitabh Thakur gives detail of his property.

अमिताभ ठाकुर के पास एक, पत्नी के पास नौ मकान

Tue, 21 Jul 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jul 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Thakur gives detail of his property.

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने सोमवार को आईजी कार्मिक बीपी जोगदंड को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सौंप दिया। ठाकुर के पास राजधानी के गोमतीनगर विरामखंड में एक मकान के अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्लॉट है।

विज्ञापन


उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर के पास लखनऊ में छह, पटना में दो और सीतामढ़ी में एक मकान है। पत्नी के बारे में उन्होंने बताया कि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और 30 साल से इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर रही हैं।
विज्ञापन


जबकि बेटी तनया व बेटा आदित्य के बारे में बताया कि उन दोनों के पास कोई संपत्ति नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने चल संपत्तियों का ब्यौरा देने के लिए एक महीने का वक्त मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें ठाकुर के खिलाफ दो साल के लंबे अंतराल के बाद अचानक बीते बुधवार को विजिलेंस ने शिकंजा कस दिया था। आईजी कार्मिक ने बृहस्पतिवार को ठाकुर को नोटिस भेजकर उनकी व आश्रितों की चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

इन संपत्तियों का ब्यौरा एक महीने में देंगे
ठाकुर ने कहा कि घर पर रखा ब्रांडेड फर्नीचर, घड़ियां, पेंटिंग्स, वूलेन कारपेट, म्यूजिक सिस्टम, डिजिटल कैमरा, हैंडीकैम, रूम हीटर, गीजर, ओवन, मिक्सी, माइक्रोवेब ओवन और घरेलू जानवर खरीदने के साथ ही सेविंग अकाउंट्स, एफडी, एलआईसी की पॉलिसियां, म्यूचुअल फंड, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र, इंदिरा विकास पत्र, शेयर, गवर्नमेंट सिक्योरिटी आदि खरीदने-बेचने के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। एक महीने में सारी जानकारियां एकत्र कर आईजी कार्मिक को सौंप दी जाएंगी।

मकान पर बैंक लोन, खुद की कमाई से खरीदा प्लॉट

Amitabh Thakur gives detail of his property.

आईपीएस अधिकारी ठाकुर ने बताया कि विरामखंड स्थित एलडीए का मकान बैंक लोन लेकर खरीदा था। जबकि मुजफ्फरपुर का प्लॉट उन्होंने आईपीएस अधिकारी बनने से पहले खुद की कमाई से खरीदा था, जिसमें उनके भाई अविनाश कुमार भी हिस्सेदार हैं। उन्होंने बताया कि मकान से सालाना 60 हजार और प्लॉट से सालाना 12 हजार रुपये आमदनी होती है।

नूतन ने रिश्तेदारों और बैंक से लोन लेकर खरीदी संपत्तियां

डॉ. नूतन ठाकुर ने सभी नौ संपत्तियां अपनी बचत अथवा रिश्तेदारों और बैंकों से लोन लेकर खरीदी हैं। इन संपत्तियों से उन्हें सालाना 1,49,100 रुपये की आमदनी होती है।

पटना का मकान और फ्लैट उन्होंने बचत की कमाई व रिश्तेदारों से लोन लेकर खरीदा। फ्लैट से उन्हें सालाना 54,000 रुपये मिलते हैं। इसी प्रकार सीतामढ़ी की जमीन से उन्हें प्रतिवर्ष 15,300 रुपये की कमाई होती है।

गोमतीनगर के खरगापुर का पक्का मकान खरीदने के लिए उन्हें अपनी बचत के अलावा रिश्तेदारों और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोंडा से लोन लेना पड़ा। इस मकान से उन्हें 45,000 रुपये सालाना मिलते हैं।

उजरियांव का पक्का मकान उन्होंने खुद की बचत और लोन लेकर खरीदा, जिससे सालाना 10,800 रुपये आते हैं। इसी प्रकार खरगापुर की तीन जमीनों के लिए रिश्तेदार गिरीश चंद्रा और केके सिंह के अलावा अरबन कोऑपरेटिव बैंक से लोन लिया।

अमिताभ ठाकुर की संपत्ति-

Amitabh Thakur gives detail of his property.

-वर्ष 2000 में गोमतीनगर के विरामखंड में 23,54,560 रुपये का एलडीए का एचआईजी मकान 5/426 खरीदा।
-वर्ष 1992 में मुजफ्फरपुर, बिहार के रामदयालुनगर में 66,000 रुपये से एक गैराज खरीदा।

नूतन ठाकुर की संपत्ति-
-वर्ष 1991 में पटना की न्यू पाटलिपुत्र कालोनी में 6,95,000 रुपये कीमत का 4763 वर्ग फीट का अस्थाई आवास खरीदा।

-वर्ष 1998 में पटना के डाक बंगला रोड स्थित नूतन हरिओम अपार्टमेंट में 1,83,150 रुपये का 635 वर्ग फुट का एक फ्लैट लिया।

-वर्ष 1995 में बिहार के सीतामढ़ी बिर्रख गांव में 22,000 रुपये में 0.93 एकड़ जमीन ली।

-वर्ष 2004 में लखनऊ के गोमतीनगर खरगापुर में 7,77,230 रुपये कीमत का 27,200 वर्ग फीट का पक्का मकान लिया।

-वर्ष 2005 में गोमतीनगर के उजरियांव में 4,85,000 रुपये कीमत का 5,000 वर्ग फीट का पक्का मकान लिया।

-वर्ष 2005 में गोमतीनगर के खरगापुर रामाश्रयपुरवा में 4,32,940 रुपये मेें 4,940 वर्ग फीट जमीन खरीदी।

-वर्ष 2005 में गोमतीनगर के खरगापुर में 2,37,220 रुपये में 4,710 वर्ग फीट जमीन ली।


-वर्ष 2006 में गोमतीनगर के खरगापुर में 2,34,030 रुपये कीमत की 2,820 वर्ग फीट जमीन खरीदी।

-वर्ष 2006 में गोमतीनगर के खरगापुर में 2,20,820 रुपये से 4,000 वर्ग फीट जमीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed