{"_id":"6adce31c473f1b927a0ed5ca","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1981165-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवा और महिला मतदाताओं का नाम जुड़वाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवा और महिला मतदाताओं का नाम जुड़वाने पर जोर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर लगाए गए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित मिले।
जिलाधिकारी ने अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आईटीआई, माइकल हाई स्कूल और आईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के बूथों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और विभागाध्यक्षों से समन्वय कर विद्यार्थियों, खासकर युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बीएलओ को घर-घर सर्वे कर एएसडी सूची का सत्यापन करने और पात्र नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने को कहा। शिविरों में मिले फार्मों की फीडिंग उसी दिन अनिवार्य रूप से कराने के भी निर्देश दिए।