फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Around 38,000 candidates will take the PET exam today.

Lucknow News: आज करीब 38 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी परीक्षा

Sat, 24 Oct 2026 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Around 38,000 candidates will take the PET exam today.
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा रविवार को राजधानी के 45 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। दोनों पालियों को मिलाकर करीब 38 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल 317 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट्स केंद्रों पर प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में साइबर कैफे बंद रहेंगे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन अतिरिक्त बसें चलाएगा। अवध बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा को परीक्षार्थियों को परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नोडल अफसर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में आयोजित परीक्षा में यूपी के आठ शहरों से एवं बिहार से करीब 10 हजार परीक्षार्थी आ रहे है। परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। आलमबाग, कैसरबाग व अवध बस स्टेशन से अतिरिक्त बसें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। सेवाओं में एसी जनरथ बसें भी शामिल होंगी। जहां परीक्षार्थी ऑनलाइन सीटों की बुकिंग करा सकते है। इसके अलावा हर मार्ग पर अतिरिक्त साधारण बसें चलेंगी।
विज्ञापन

परीक्षा स्पेशल ट्रेनें देंगी राहत
उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से प्रयागराज संगम व बलिया के लिए एक-एक फेरे के लिए रविवार को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा आगरा से लखनऊ के लिए भी एक ट्रेन चलाई जाएगी। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि 04236 लखनऊ प्रयागराज संगम रविवार शाम छह बजे लखनऊ से चलकर बछरावां, रायबरेली, अमेठी, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़, प्रयाग स्टेशन से होते हुए 11:15 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। बलिया के लिए ट्रेन नंबर 04238 चारबाग से शाम 6:05 बजे चलकर बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या कैंट,अयोध्या धाम, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी, वाराणसी सिटी, औढ़िहार, गाजीपुर सिटी और युसुफपुर होते हुए तड़के 3:05 बजे बलिया पहुंचेगी। आगरा फोर्ट से लखनऊ के लिए ट्रेन नंबर 04233 रविवार शाम छह बजे चलकर कानपुर, उन्नाव होते हुए रात 1:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। उपरोक्त सभी ट्रेनों में जनरल की ही बोगियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04322/21 लखनऊ-मुरादाबाद स्पेशल 25 व 30 अक्तूबर एवं पहली नवंबर को चलाई जाएगी। ट्रेन में 13 कोच होंगे। 04322 परीक्षा स्पेशल मुरादाबाद से दोपहर 1:20 बजे चलकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ होते हुए शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04321 परीक्षा स्पेशल लखनऊ से शाम सात बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से गुजरते हुए 1:50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
इसी क्रम में 04324 परीक्षा स्पेशल मुरादाबाद से शाम 6:55 बजे चलकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ होते हुए रात 12:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04323 परीक्षा स्पेशल लखनऊ से रात 1:35 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए सुबह आठ बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
05007 गोरखपुर-लखनऊ स्पेशल गोरखपुर से शनिवार रात 8:35 बजे चलाई गई। ट्रेन आनन्दनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, करनैलगंज, बुढ़वल, बाराबंकी होकर बादशाहनगर रात 3:48 बजे व लखनऊ जं. 4:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 25 अक्टूबर व पहली नवंबर को वापसी में 05008 लखनऊ-गोरखपुर स्पेशल लखनऊ जंक्शन से रात 8:55 बजे व बादशाहनगर से रात 9:28 चलकर गोरखपुर तड़के चार बजे पहुंचेगी।

29 व 31 अक्तूबर को 05011 लखनऊ जं-बरेली जं स्पेशल लखनऊ जंक्शन से रात 11:35 बजे व ऐशबाग से 11:52 बजे, मोहिबुल्लापुर से 12:07 बजे चलकर सिधौली, सीतापुर, हरगांव, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी होकर बरेली जंक्शन रात पाैने आठ बजे पहुंचेगी। वापसी में 25 व 30 अक्तूबर व पहली नवम्बर को 05012 बरेली जं-लखनऊ जं स्पेशल बरेली जंक्शन से शाम छह बजे चलकर मोहिबुल्लापुर रात 1:47 बजे, ऐशबाग 2:42 बजे होते हुए लखनऊ जंक्शन रात तीन बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेनों में जनरल के 10 कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed