अमिताभ को अब मिली मुलायम पर FIR की कापी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर धमकी देने के मामले में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे की एफआईआर कॉपी निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर को गुरुवार शाम को सौंप दी गई है।
अमिताभ ठाकुर ने बताया कि इस केस के विवेचक उपनिरीक्षक कृष्ण नंदन तिवारी गोमतीनगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और एफआईआर की कॉपी सौंप दी। साथ ही उन्होंने इस केस केसंबंध में बयान दर्ज कराने की बात कही।
अमिताभ ठाकुर ने कृष्ण नंदर तिवारी से जल्द ही थाने में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने और अभिलेखीय साक्ष्य देने की बात कही है।
गौरतलब है कि 24 सितंबर को एफआईआर दर्ज होने के बाद भी हजरतगंज पुलिस ने ठाकुर को जानकारी नहीं दी थी। इसको लेकर अमिताभ ठाकुर हजरतगंज कोतवाली में धरने पर बैठ गये थे।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विजय मल यादव ने कहा था कि एफआईआर की कॉपी उन्हें कोर्ट से ही मिलेगी।
ठाकुर ने कार्यवाहक डीजीपी भावेश कुमार सिंह से मुलाकात कर एफआईआर की कॉपी दिलाने के लिए उन्हें प्रार्थनापत्र दिया था।