फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amitabh Bachchan congratulates IITR scientists for working in Hindi.

हिन्दी में किया अच्छा काम तो अमिताभ बच्चन ने आईआईटीआर के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Tue, 10 Nov 2020 03:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Nov 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan congratulates IITR scientists for working in Hindi.
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan

वैज्ञानिक संस्थानों में राजभाषा हिन्दी में अच्छा काम करने में लगातार आईआईटीआर के वैज्ञानिक प्रयासरत हैं। उनके इस प्रयास को बॉलीवुड दिग्गज अमिताभ बच्चन ने सहारा है। संस्थान के निदेशक डॉ. आलोक धवन को भेजे पत्र में महानायक ने प्रशंसा करते हुए इसे आगे बढ़ाने की बात कही है।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने यह प्रशंसा राजभाषा के उपयोग और इसके चलते अलग-अलग अवार्ड जीतने के बाद की है। उनकी तरफ से भेजे व्यक्तिगत पत्र में कहा गया है कि मुझे ज्ञात हुआ कि संस्था के वैज्ञानिक अपनी राष्ट्रभाषा में अपना कार्य करके कई बार पुरस्कृत हुए हैं। उसके लिए सभी वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को कोटि-कोटि बधाई देता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं यह आशा करता हूं कि इसी प्रकार हमारे देश के सभी संस्थान अपनी राष्ट्रभाषा में कार्य करके हिन्दी को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते रहेंगे, यही मेरी शुभकामना है। गौरतलब है कि आईआईटीआर को संपूर्ण राजभाषा कार्यान्वयन और हिंदी पत्रिका प्रकाशन के क्षेत्र में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा राष्ट्रीयस्तर पर राजभाषा कीर्ति पुरस्कार, राज्य स्तर पर क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार और कई बार नगर स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धवन ने कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन से प्रशंसा के शब्द मिलने आईआईटीआर के सभी स्टाफ व व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए गर्व की बात है। हम उनके शब्दों का मान रखते हुए राजभाषा हिन्दी में कार्य और अधिक कर आगे बढ़ाने में सहयोगी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed