फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amitabh Bachchan baught a land in Ayodhya.

Ayodhya: अयोध्या में मकान बनवाएंगे बिग बी अमिताभ बच्चन, 10 हजार वर्ग फीट जमीन खरीदी, ये है प्लॉट की कीमत

Mon, 15 Jan 2024 03:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jan 2024 03:20 PM IST
सार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने निर्माणाधीन राम मंदिर के नजदीक ही एक जमीन खरीदी है। यहां से राम मंदिर सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर ही स्थित है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan baught a land in Ayodhya.
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में जमीन खरीदी है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिल्मी दुनिया के बिग भी कहे जाने वाले प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन रामनगरी में जल्द ही घर बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप के जरिए जमीन खरीदी है। अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप अयोध्या में सेवन स्टार टाउनशिप विकसित कर रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने इस टाउनशिप में 10000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी है जिसकी कीमत 14.5 करोड़ बताई जा रही है। अमिताभ बच्चन इससे पहले लखनऊ के पास काकोरी में भी जमीन खरीद चुके हैं।
विज्ञापन


अमिताभ ने अयोध्या में जिस जगह पर जमीन खरीदी है वह राम मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर बताई जा रही है साथ ही अयोध्या एयरपोर्ट से इसकी दूरी 30 मिनट है। हालांकि, इसे लेकर अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर में बम की सूचना से मचा हड़कंप, नाबालिग ने 112 डायल कर कहा, राम जन्मभूमि में बम है


ये भी पढ़ें -  जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, हर कथा में होगा राज्याभिषेक, अब हर रामनवमी अयोध्या में


अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर तेजी से आकार ले रहा है। आगामी 22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। नगर के विकास के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू करवाई हैं जिससे भव्य और नव्य अयोध्या का सपना साकार हो सके।

माना जा रहा है कि मंदिर उद्घाटन के बाद अयोध्या विश्व के सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में से एक बनकर उभरेगी और बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी। ऐसे में नगर में होटल और टाउनशिप से जुड़ी कंपनियां बड़ा निवेश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed