{"_id":"5d13c87d8ebc3e3ccc2e4c38","slug":"amit-shah-will-inaugurate-ground-breaking-ceremony-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, 60385 करोड़ के 215 प्रोजेक्ट का होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, 60385 करोड़ के 215 प्रोजेक्ट का होगा शिलान्यास
Thu, 27 Jun 2019 02:01 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए दूसरा शिलान्यास समारोह (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) जुलाई के अंतिम या अगस्त के पहले सप्ताह में होगा। इस बार यह समारोह दो दिन तक चलेगा। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यटन, टेक्सटाइल, एमएसएमई, आवास और शहरी विकास सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़ी निजी और सार्वजनिक कंपनियों के 60385 करोड़ रुपये के 215 प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा।
फरवरी 2018 में हुई इंवेस्टर्स समिट में 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के एमओयू हुए थे। बीते साल जुलाई में हुए पहले शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी ने 61 हजार 846 करोड़ के 81 प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। यह समारोह सिर्फ एक दिन का था, लेकिन इस बार समारोह दो दिन तक चलेगा।
इसमें विभिन्न विषयों पर 14 सत्र और राउंड टेबल बैठकें होंगी जिसमें केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी व विशेषज्ञ अपनी राय देंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समारोह का उद्घाटन करेंगे। समापन सत्र में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

पहले दिन इन मुद्दों पर होगी चर्चा
किसानों की आय दोगुना करने। पानी की बढ़ती किल्लत व जल संसाधनों का संरक्षण । यूपी स्टार्टअप परिस्थितिकी तंत्र। सीईओ, बैंकर्स तथा प्राइवेट इक्विटी इंवेस्टर्स के साथ राउंड टेबल बैठक। फार्मास्यूटिकल उद्योग। अंतरदेशीय जलमार्ग का विकास। रेलवे, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग। राजदूतों के साथ राउंड टेबल बैठक।
दूसरे दिन इन पर होगा विचार
डिफेंस एवं एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल ट्रेड तथा सेवा क्षेत्र, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इन यूपी। बुंदेलखंड व पूर्वांचल का विकास। यूपी में डाटा सेंटर्स में निवेश, आईटी एवं आईटीईएस क्षेत्र में नवीन अवसर व पर्यावरण तथा फिल्म।
प्रमुख निवेशक कंपनियां
वीवो, टाटा पावर, हायर, सैमसंग, लावा, मेदांता, पेप्सिको, अडानी गैस, आईटीसी, जेके सीमेंट। आदित्य बिरला प्रयागराज पावर, हल्दीराम, भारत गैस, भारत पेट्रोलियम, बीकानेरवाला, हिंदुस्तान यूनीलीवर और मेट्रो कैश एंड कैरी।

इन क्षेत्रों में निवेश की तैयारी
क्षेत्र निवेश कंपनियां
- कृषि 393 1
- पशुधन विकास 10 1
- गन्ना एवं चीनी उद्योग 200 1
- आबकारी 950 7
- हेल्थकेयर 1100 1
- उद्यानिकी 3216 13
- आवास विकास 6042 16
- आईटी 12597 18
- आईआईडीडी 7400 14
- एमएसएमई 2717 48
- ऊजा 2001 3
- विज्ञान एवं तकनीकी 500 3
- टेक्सटाइल 1711 15
- पर्यटन 827 24
- यूपीनेडा 9882 33
- यूपीनेडा/आईआईडीडी 6000 1
- यूपीएसआईडीसी 563 13
- नगर विकास 4275 4
30 प्रोजेक्ट ही शुरू हुए हैं
पहले समारोह में जिन 81 प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुआ था। उनमें से 29 हजार 656 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट ही शुरू हुए हैं। 28 हजार 190 करोड़ के 48 प्रोजेक्ट अभी प्रगति की स्थिति में है। 4 हजार करोड़ के 3 प्रोजेक्ट पर अभी काम ही नहीं शुरू हो पाया है। पहले समारोह के प्रोजेक्टों में 53 फीसदी पश्चिमी यूपी के जिलों में स्थापित हुए हैं। मध्यांचल में 12 और पूर्वांचल में मात्र 4 प्रतिशत प्रोजेक्ट हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 31 फीसदी प्रोजेक्ट स्थापित हुए हैं।