{"_id":"5d39f31e8ebc3e6ce3783245","slug":"amit-shah-will-inaugurate-292-investment-projects-worth-rupees-65000-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"65,000 करोड़ की 292 निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65,000 करोड़ की 292 निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे अमित शाह
Fri, 26 Jul 2019 01:35 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:35 AM IST
सार
- प्रोजेक्ट पूरे होने पर ढाई लाख लोगों को रोजगार के मिलेंगे अवसर, समारोह की तैयारियां तेज
- एमओयू से जुड़ी परियोजनाओं का एक वर्ष के भीतर दूसरा शिलान्यास समारोह कर रहा प्रदेश
- शाह के साथ समारोह को अडानी, चंद्रशेखरन, नाडर, शेख, हांग, पुरी, त्रेहन करेंगे संबोधित
विज्ञापन
अमित शाह
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह रविवार को प्रदेश में निवेशकों की 65 हजार करोड़ की 292 निवेश परियोजनाओं का एक साथ शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर देश के दिग्गज उद्योगपति और प्रदेश सरकार के मंत्री व अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस शिलान्यास समारोह से जुड़े प्रोजेक्ट के पूरे होने पर करीब दो लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है।
प्रदेश में पिछले वर्ष में फरवरी में 4.28 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं के एमओयू हुए थे। इनमें से 60 हजार करोड़ की 81 परियोजनाओं का एक साथ शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 29 जुलाई को किया था। एक साल के भीतर यह दूसरा मौका है जब प्रदेश एमओयू से जुड़ी निवेश परियोजनाओं का पूरे धूमधाम से शिलान्यास समारोह आयोजित कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेजबानी में होने वाले इस शिलान्यास समारोह को गृह मंत्री शाह के साथ दिग्गज उद्योगपति अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, एचसीएल ग्रुप के चेयरमैन शिव नाडर, पेप्सिको इंडिया होल्डिंग के‘सीईओ एंड प्रेसीडेंट’ अहमद-अल-शेख, सैमसंग इंडिया के‘प्रेसीडेंट एंड सीईओ’ एचसी हांग, आईटीसी के सीएमडी संजीव पुरी व मेदांता एंड हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिलके चेयरमैन नरेश त्रेहन विशेष रूप से संबोधित करेंगे।